Hyundai Exter Design: टाटा पंच को टक्कर देने आ रही माइक्रो SUV की सामने आयी पहली झलक

hyundai exter suv design – ह्युंडई मोटर ने अपनी माइक्रो एसयूवी एक्स्टर के लिए मार्केट में बड़ा बज बना रखा है. इस छोटी कार को लेकर लगातार नयी-नयी जानकारियां आ रही हैं. इसी क्रम में ह्युंडई ने अपनी एक्स्टर का डिजाइन स्केच जारी किया है और इसके साथ फ्रंट के साथ कुछ और डीटेल्स भी सामने आ चुके हैं.

Hyundai Exter SUV Design: ह्युंडई मोटर अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. देश में इस कार का मुकाबला टाटा पंच से होगा. टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी पंच ने कम समय के अंदर ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बड़ी जगह बना ली है. ऐसे में ह्युंडई एक्स्टर के लिए टाटा पंच से मुकाबला आसान नहीं होगा. ह्युंडई मोटर ने अपनी माइक्रो एसयूवी एक्स्टर के लिए मार्केट में बड़ा बज बना रखा है. इस छोटी कार को लेकर कंपनी की ओर से लगातार नयी-नयी जानकारियां आ रही हैं. इसी क्रम में ह्युंडई ने अपनी एक्स्टर का डिजाइन स्केच जारी किया है और इसके साथ फ्रंट के साथ कुछ और डीटेल्स भी सामने आ चुके हैं.

आपको बता दें कि ह्युंडई मोटर की माइक्रो एसयूवी एक्स्टर आनेवाले हफ्तों में अपने लॉन्च से पहले अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी. खबरों की मानें, तो यह 5-सीटर माइक्रो एसयूवी ग्रैंड i10 नियॉस वाले प्लैटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन यह ग्लोबल मार्केट में बिकनेवाली कैस्पर से काफी डिजाइन इंस्पिरेशन लेती है. ह्युंडई एक्सटर को कोडनेम एआई3 के नाम से जाना जाता है. यह कंपनी के कैस्पर एसयूवी से प्रेरित है. ह्युंडई एक्सटर कंपनी की सबसे किफायती कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल है.

Also Read: Tata Punch के टक्कर में Hyundai ला रही सस्ती SUV, कंपनी ने किया कंफर्म वेन्यू के नीचे प्लेस होगी एक्सटर

नयी एक्सटर में DRL के साथ स्लिम अपर ग्रिल और डुअल ग्रिल दिया गया है. यह एक प्रॉपर एसयूवी डिजाइन में तैयार की गई है. इसके साथ ही, इसमें स्किड प्लेट और रूफरेल्स जैसे कई एसयूवी स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी दये गए हैं. इसका टू-पार्ट डीआरएल/हेडलैंप डिजाइन इसे वेन्यू जैसा लुक देता है. हालांकि एक्सटर एसयूवी को कंपनी अपने पोर्टफोलियो में वेन्यू के नीचे रखेगी. एसयूवी रेंज में यह कंपनी का एंट्री लेवल प्रोडक्ट होगा. खासतौर से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन की गई यह कार टाटा पंच के अलावा निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर से मुकाबला करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >