Tata Punch के टक्कर में Hyundai ला रही सस्ती SUV, कंपनी ने किया कंफर्म

टाटा पंच अपने सेगमेंट में अकेली दमदार ऑप्शन होने का फायदा उठा रही है. साथ ही इसकी एसयूवी वाली डिजाइन भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब है. अब इस सेगमेंट पर ह्युंडई की नजर पड़ गई है.

Hyundai New SUV Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच (Tata Punch) सबसे मजबूत स्थिति में है. टाटा की इस माइक्रो एसयूवी को लॉन्च हुए सालभर से कुछ ही ज्यादा समय बीता है, लेकिन इसकी बिक्री शानदार है. टाटा की इस छोटी कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इतने कम समय में इसकी अब तक 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. टाटा पंच अपने सेगमेंट में अकेली दमदार ऑप्शन होने का फायदा उठा रही है. साथ ही इसकी एसयूवी वाली डिजाइन भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब है. अब इस सेगमेंट पर ह्युंडई की नजर पड़ गई है.

Hyundai की सबसे सस्ती SUV होगी यह

भारतीय बाजार के लिए ह्युंडई एक नयी माइक्रो एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे इसी साल यानी 2023 में ही लॉन्च किया जा सकता है. वैसे, आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं आयी है. लेकिन माना जा रहा है यह ह्युंडई की सबसे सस्ती एसयूवी होगी, जिसके बारे में मार्केट में पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही है. कभी ह्युंडई कैस्पर (HYundai Casper SUV) के तौर पर इसकी खबरें आती हैं, तो कभी कॉन्सेप्ट मॉडल (Ai3) के तौर पर. अब कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि वह इस नयी कार पर काम कर रही है.

Also Read: Tata Punch EV से जल्द उठ सकता है पर्दा, पाएं संभावित रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी
Tata Punch को टक्कर देगी नयी SUV

ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने ऐलान किया है कि वह भारतीय बाजार के लिए एक नयी SUV पर काम कर रही है. कंपनी का कहना है कि नयी एसयूवी ग्राहकों को स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीरिएंस ऑफर करेगी. बताया जा रहा है कि यह नयी एसयूवी टाटा पंच को टक्कर देनेवाली है. ह्युंडई ने अपनी नयी एसयूवी के बारे में अभी तक ज्यादा कुछ नहीं बताया है. खबर है कि Hyundai इस छोटी SUV के लिए Ai3 कोडनेम का उपयोग कर रही है. इस एसयूवी में कंपनी ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10 Engine) का इंजन दे सकती है.

कैसा होगा इंजन, कितनी होगी कीमत?

कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai जो नयी माइक्रो SUV डेवलप कर रही है, उसे बीते दिसंबर महीने में टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया जा चुका है. इसका इंटीरियर काफी हद तक ग्रैंड i10 Nios जैसा हो सकता है. नयी ह्युंडई माइक्रो एसयूवी में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसके साथ ही, नयी मिनी एसयूवी को CNG वर्जन में भी लाया जा सकता है. बाजार में यह Tata Punch और Citroen C3 को टक्कर देगी. इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.

Also Read: 2023 Hyundai Verna: 6 एयरबैग, 65+ सेफ्टी फीचर्स, 20Km की माइलेज के साथ आयी नयी सेडान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >