Honda की इलेक्ट्रिक बाइक, 30 मिनट चार्ज, 130KM रेंज और 600cc जैसी ताकत

Honda की नई इलेक्ट्रिक बाइक WN7 भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में है. 130KM रेंज, फास्ट चार्जिंग, TFT डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस जैसी खूबियां इसे खास बना रही हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बदल रहा है और अब बड़ी कंपनियां सिर्फ स्कूटर ही नहीं, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स पर भी दांव लगा रही हैं. इसी बीच Honda की नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक WN7 ने ऑटो सेक्टर में हलचल बढ़ा दी है. कंपनी ने इस बाइक का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है, जिसके बाद इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि Honda इसे ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर पेश कर सकती है, जो परफॉर्मेंस के मामले में 600cc पेट्रोल बाइक जैसी फील देगी, जबकि इसकी टेक्नोलॉजी और टॉर्क बड़े सुपरबाइक्स को चुनौती दे सकते हैं.

Honda WN7: प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी

Honda WN7 दरअसल उस EV Fun कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल मानी जा रही है, जिसे कंपनी ने 2024 में शोकेस किया था. अब इसका पेटेंट सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी भारतीय बाजार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है. बाइक का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और अग्रेसिव रखा गया है, जो इसे पारंपरिक मोटरसाइकिलों से अलग पहचान देता है.

600cc जैसी ताकत, 1000cc जैसा टॉर्क!

Honda का दावा है कि WN7 की परफॉर्मेंस 600cc इंजन वाली पेट्रोल बाइक के बराबर होगी. वहीं इसका टॉर्क आउटपुट इतना दमदार होगा कि यह कई 1000cc मोटरसाइकिल्स जैसी तेज पिकअप दे सकती है. इलेक्ट्रिक मोटर्स की खासियत इंस्टैंट टॉर्क होती है और Honda इसी टेक्नोलॉजी का फायदा इस बाइक में देने जा रही है. इससे हाई-स्पीड एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.

30 मिनट में चार्ज, 130KM तक रेंज

Honda WN7 में लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. खास बात यह है कि इसमें CCS2 रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा. वहीं होम चार्जर की मदद से बाइक को तीन घंटे से कम समय में फुल चार्ज करने का दावा किया गया है.

स्मार्ट फीचर्स से होगी लैस

नई Honda WN7 सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस होगी. बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, रेंज और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देगी. इसके साथ Honda RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलेगा. इसकी मदद से राइडर नेविगेशन, कॉल अलर्ट और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं सीधे बाइक की स्क्रीन पर ऐक्सेस कर पाएंगे.

भारत में बढ़ेगा प्रीमियम E-Bike मुकाबला

भारत में अभी तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट मुख्य रूप से स्कूटर्स पर केंद्रित रहा है, लेकिन अब कंपनियां स्पोर्ट्स और प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं. Honda WN7 की एंट्री से आने वाले समय में Ultraviolette, Revolt और दूसरी कंपनियों के बीच मुकाबला और तेज हो सकता है. अगर Honda इस बाइक को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह युवाओं और परफॉर्मेंस बाइक पसंद करने वालों के बीच बड़ी हिट साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक बाइक vs पेट्रोल बाइक: डेली यूज में कौन ज्यादा फायदे का सौदा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >