Honda ने हाल ही में अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 पेश किया है. कंपनी का कहना है कि यह लंबी रेंज, रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर प्रैक्टिकैलिटी और कई नए फीचर्स के साथ आता है. QC3 के आने के बाद Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में अब QC1, Activa e और QC3 शामिल हो गए हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और भारतीय बाजार में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि Honda के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 और Activa e में क्या अंतर है.
Honda QC3 vs Honda Activa E: बैटरी और परफॉर्मेंस
- Honda QC3 में फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है. यानी बैटरी को निकालकर बदला नहीं जा सकता. वहीं, Activa e में दो स्वैपेबल बैटरी पैक मिलते हैं. इन्हें जरूरत पड़ने पर स्वैपिंग स्टेशन पर बदल सकते हैं.
- दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में कुल 3 kWh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है.
- रेंज की बात करें तो Honda QC3 एक बार फुल चार्ज होने पर 145 km तक चलने का दावा करता है. वहीं, Activa e की दावा की गई रेंज 102 km है.
- Honda QC3 को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है.
- Activa e की बैटरी को घर पर चार्ज नहीं किया जा सकता. इसकी बैटरी चार्ज करने के बजाय कंपनी के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर जाकर दूसरी चार्ज बैटरी से बदलनी होती है.
- वहीं, Activa e में 6 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है. Honda ने अभी तक QC3 की मोटर और टॉप स्पीड की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं.
ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम
Honda QC3 vs Honda Activa E: फीचर्स
- अगर फीचर्स की बात करें, तो दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग एक जैसे हैं.
- दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में LED लाइटिंग दी गई है, जिससे रात में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है.
- QC3 और Activa e दोनों में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
- मोबाइल चार्ज करने के लिए दोनों स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.
Honda QC3 vs Honda Activa E: सस्पेंशन, ब्रेक और स्टोरेज
- दोनों स्कूटर में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. हालांकि, पीछे की तरफ QC3 में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. वहीं Activa e में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
- दोनों स्कूटर में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है. हालांकि, Activa e में बेहतर सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) का भी फीचर दिया गया है.
- रोजमर्रा के इस्तेमाल में सबसे बड़ा फर्क स्टोरेज का है. QC3 में सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट या दूसरा सामान आसानी से रखा जा सकता है. वहीं, Activa e में स्वैपेबल बैटरी सेटअप होने की वजह से सीट के नीचे स्टोरेज नहीं मिलता.
ये भी पढ़ें: Piaggio ने बिक्री में मचाया धमाल, 3,749 यूनिट्स गाड़ियां बेचकर बनाया रिकॉर्ड, इस स्कूटर ने मारी बाजी
