Honda QC3 भारत में हुआ पेश, 145km की रेंज, TFT डिस्प्ले और 32L स्टोरेज है इसकी खासियत

Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया QC3 पेश किया है. यह मॉडल लंबी दूरी तय करने की पावर, फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर फोकस करता है. कंपनी ने इसे प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है.

Honda ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 पेश कर दिया है. नए QC3 में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी, ज्यादा ड्राइविंग रेंज और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. लॉन्च के बाद Honda QC3 कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में QC1 और Activa-e के साथ शामिल हो जाएगा. इनमें QC1 कंपनी का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जबकि Activa-e डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आता है. फिलहाल, Honda ने QC3 की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.

Honda QC3: डिजाइन 

डिजाइन की बात करें तो QC3 का लुक काफी हद तक QC1 जैसा है. लेकिन इसमें कुछ ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे अलग लुक देते हैं. बाइक का हेडलैंप, अलॉय व्हील्स और टेल सेक्शन नए डिजाइन के साथ आते हैं. इससे इसका ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश नजर आता है.

Honda QC3: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Honda QC3 में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के मुताबिक 145 km तक की रेंज देती है. चार्जिंग की बात करें तो इसकी बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं 100% चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है.

Honda QC3: सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

स्कूटर के आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं, ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है.

Honda QC3: फीचर्स और सुविधाएं

Honda QC3 में 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो Honda RoadSync के साथ आती है. यानी ब्लूटूथ कनेक्ट करने के बाद आपको कॉल, SMS और नेविगेशन की जानकारी सीधे स्क्रीन पर मिल जाएगी. इसमें आगे की तरफ USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा, स्कूटर में स्मार्ट की (Smart Key) और 32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है.

ये भी पढ़ें: 27 लीटर स्टोरेज, Smart Key और ABS... Honda ने पेश किया अपना नया एडवेंचर स्कूटर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >