Honda Amaze, City और Elevate पर बंपर डिस्काउंट, ₹2.12 लाख तक बचाने का मौका

अगर आप Honda की नयी कार लेने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे, तो आपके पास अब सही मौका है. क्योंकि, Honda Cars India मई 2026 में Elevate, City और Amaze पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है. जानिए यहां ऑफर डिटेल्स.

जापानी ऑटोमेकर Honda Cars India ने मई 2026 में अपने ग्राहकों के लिए खास डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है. कंपनी अपने पॉपुलर मॉडल्स Honda Elevate, Honda City और Honda Amaze पर लगभग ₹2.12 लाख तक का फायदा दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स और सस्ती एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे शामिल हैं.

Honda Elevate पर ऑफर्स

Honda Elevate पर इस महीने कंपनी सबसे ज्यादा फायदा दे रही है. इस मॉडल पर ग्राहक टोटल कुल ₹2.12 लाख तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. इसमें ₹40,000 तक का कैश डिस्काउंट, ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर डिस्काउंट शामिल है. इसकी कीमत ₹11.60 लाख से ₹16.57 लाख के बीच है और यह Hyundai Creta, Kia Seltos और Toyota Hyryder जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है.

Honda City पर ऑफर्स

Honda City पर भी इस महीने शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं, खासकर हाइब्रिड मॉडल पर, जहां ₹1.97 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें ₹1.80 लाख तक का कैश डिस्काउंट शामिल है. वहीं पेट्रोल मॉडल पर ₹1.56 लाख तक के ऑफर्स मिलते हैं, जिसमें ₹40,000 कैश डिस्काउंट, ₹60,000 तक एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स के साथ डिस्काउंटेड एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. इसकी कीमत ₹12 लाख से ₹16.07 लाख (पेट्रोल) और करीब ₹20 लाख (हाइब्रिड) है. इसका मुकाबला Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia से है.

Honda Amaze पर ऑफर्स

Honda Amaze के दोनों जेनरेशन मॉडल्स पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं. तीसरी जनरेशन पर ₹67,000 तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिसमें ₹15,000 कैश डिस्काउंट और ₹15,000 तक एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं दूसरी जनरेशन पर ₹10,000 कैश डिस्काउंट और ₹10,000 तक एक्सचेंज ऑफर मिलता है. दोनों मॉडल्स पर लॉयल्टी बेनिफिट्स और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इसकी कीमत ₹6.98 लाख से ₹10 लाख तक है और यह Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor से मुकाबला करती है.

यह भी पढ़ें: विजय थलापति की गैराज में कौन- कौन सी गाड़ियां खड़ी रहती हैं? देखें उनके कार कलेक्शन की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >