Honda Motorcycle & Scooter India जल्द ही भारत के प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी का नया Honda ADV 160 हाल ही में भारत में पहली बार पेश किया गया था. Honda ADV 160 में मैक्सी-स्कूटर की सुविधा के साथ एडवेंचर बाइक जैसा दमदार लुक, प्रीमियम फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है. आइए डिटेल में जानते हैं वे 5 बड़ी वजहें, जो Honda ADV 160 को बाकी स्कूटर्स से खास बनाती हैं.
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लिक्विड-कूल्ड इंजन
Honda ADV 160 की सबसे बड़ी खासियत इसका 157cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. यही दमदार eSP+ इंजन Honda अपने कई प्रीमियम ग्लोबल स्कूटर्स में भी यूज करती है. यह इंजन करीब 16 bhp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क देता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. साथ ही, इसका लिक्विड-कूलिंग सिस्टम लंबे सफर या भारी ट्रैफिक में भी इंजन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता.
भारत का पहला E85 फ्यूल सपोर्ट वाला स्कूटर
लॉन्च होने के बाद यह देश की पहली ऐसी स्कूटर होगी जो E85 फ्यूल पर भी चल सकेगी. यानी इसमें ऐसा पेट्रोल यूज किया जा सकेगा, जिसमें 85% तक एथेनॉल मिला हो. भारत में एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे में यह फीचर इस स्कूटर को आने वाले समय के लिए भी तैयार बनाता है.
ये भी पढ़ें: 19 लाख लोग खरीद चुके हैं TVS की इस बाइक को, खरीदने से पहले जान लें इसकी जरूरी बातें
एडवेंचर स्टाइल वाला दमदार डिजाइन
Honda ADV 160 का लुक इसे अपनी कैटेगरी के सबसे स्टाइलिश स्कूटर्स में शामिल करता है. इसमें ब्लैक फ्लाईस्क्रीन, शार्प LED हेडलाइट, दमदार बॉडी डिजाइन और सामने की तरफ बड़ा बीक (Beak) दिया गया है. इसके अलावा स्कूटर में आगे 14-इंच और पीछे 13-इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं. स्कूटर में आगे 14 इंच और पीछे 13 इंच के बड़े पहिए दिए गए हैं. इसकी ऊंची बॉडी और अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस की वजह से यह टूटी-फूटी, गड्ढों वाली सड़कों और कच्चे रास्तों पर भी आसानी से चल जाता है.
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
- फुल LED लाइटिंग
- स्मार्ट की (Smart Key) सिस्टम
- USB चार्जिंग पोर्ट
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- डुअल-चैनल ABS
- होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (ट्रैक्शन कंट्रोल)
- सीट के नीचे बड़ा स्टोरेज
- एक्सटर्नल फ्यूल फिलर
स्टाइल और प्रीमियम फील का शानदार मेल
Honda ADV 160 सिर्फ रोजमर्रा के आने-जाने के लिए नहीं बनाया गया है. कंपनी इसे उन लोगों के लिए लेकर आई है जो नॉर्मल स्कूटर से हटकर कुछ अलग और बेहतर चाहते हैं. इसका शानदार लुक, नए फीचर्स, लिक्विड-कूल्ड इंजन और E20 (एथेनॉल मिले पेट्रोल) का सपोर्ट इसे भारत में मिलने वाले दूसरे स्कूटरों से अलग बनाता है.
ये भी पढ़ें: Hero MotoCorp ने भारत के बाहर बढ़ाया EV कारोबार, नेपाल में लॉन्च किए VIDA VX2 और Dirt.e K3
