Honda Activa 110 की वो 5 खासियतें, जो इसे बनाते हैं फैमिली के लिए परफेक्ट स्कूटर

होंडा एक्टिवा को सालों से भारतीय परिवार पसंद करते आ रहे हैं. जानिए इसकी 5 मुख्य खूबियां जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए एक परफेक्ट फैमिली स्कूटर बनाती हैं. इसमें फुल मेटल बॉडी, दमदार इंजन और आरामदायक सस्पेंशन शामिल हैं.

यदि क्या आप अपनी फैमिली के लिए एक जबरदस्त स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. इसमें हम आज होंडा एक्टिवा की बात करेंगे, जो सालों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है. अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी की वजह से यह देश का सबसे भरोसेमंद फैमिली स्कूटर माना जाता है. आइए जानते हैं इसकी वे 5 बड़ी खासियतें, जो इसे हर उम्र के लोगों और पूरे परिवार के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनाती हैं.

Honda Activa 110: मेटल बॉडी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी

Honda Activa की सबसे बड़ी ताकत इसकी फुल मेटल बॉडी है. भारतीय सड़कों की स्थिति और रोजाना के इस्तेमाल को देखते हुए यह बेहद मजबूत और टिकाऊ साबित होती है. किसी भी छोटे-मोटे झटके या डेंट को यह आसानी से झेल लेती है. परिवार के हर सदस्य के लिए यह एक सुरक्षित और लंबे समय तक साथ देने वाली राइड बनती है.

Honda Activa 110: भरोसेमंद इंजन और शानदार माइलेज

इसमें 109.51cc का PGM-Fi इंजन मिलता है, जो बेहद रिफाइंड और साइलेंट है. होंडा की eSP (Enhanced Smart Power) टेक्नोलॉजी के कारण यह स्कूटर बिना किसी शोर के आसानी से स्टार्ट हो जाता है. शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए यह काफी स्मूथ है और लगभग 45 से 50 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है.

ये भी पढ़ें: ₹62,405 वाली TVS Radeon की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं रोजाना अप-डाउन के लिए परफेक्ट

Honda Activa 110: कम्फर्टेबल राइड और सस्पेंशन

फैमिली स्कूटर में आराम सबसे जरूरी होता है. Activa में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 12-इंच का बड़ा फ्रंट व्हील दिया गया है, जो खराब और गड्ढों भरी सड़कों पर भी झटके महसूस नहीं होने देता. इसकी लंबी और चौड़ी सीट पर राइडर और पीछे बैठने वाला व्यक्ति दोनों बेहद आरामदायक महसूस करते हैं.

Honda Activa 110: एडवांस फीचर्स और H-Smart टेक्नोलॉजी

Honda ने नए मॉडल में स्मार्ट की (H-Smart) जैसा फीचर दिया है. इसके जरिए आप बिना चाबी लगाए स्कूटर को लॉक/अनलॉक, स्टार्ट और फ्यूल लिड ओपन कर सकते हैं. इसमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी मिलता है, जिससे स्कूटर चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें: TVS Ntorq 150 खरीदने का प्लान है? जानें Standard और TFT में कौन सा वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेस्ट

Honda Activa 110: आसान मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू

Activa की मेंटेनेंस कॉस्ट बेहद कम है और Honda का सर्विस नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से और बजट में मिल जाते हैं. इसके अलावा, मार्केट में इसकी इतनी ज्यादा डिमांड है कि सालों इस्तेमाल करने के बाद भी आपको इसकी बेहतरीन रीसेल वैल्यू मिलती है.

Honda Activa 110: कीमत 

Honda Activa की एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो इसके बेस मॉडल (Honda Activa STD) की शुरुआती कीमत लगभग 76,083 रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट (Honda Activa DLX) की कीमत लगभग 91,082 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >