Nokia ने लॉन्च किया पहला 5G स्मार्टफोन, इसकी खूबियां होश उड़ा देंगी

Nokia 8.3 5G Smartphone Launch: HMD ग्लोबल ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 को लॉन्च कर दिया है. यह एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो Nokia 8.1 का अपग्रेड है.

Nokia 8.3 5G Smartphone Launch: HMD ग्लोबल ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 को लॉन्च कर दिया है. यह एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो Nokia 8.1 का अपग्रेड है. यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर पर चलता है और इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम के साथ आता है. इस फोन में पंच होल डिस्प्ले भी दिया गया है. Nokia 8.3 5G के साथ ही कंपनी ने Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310 फीचर फोन को भी लॉन्च किया है.

Nokia 8.3 5G की कीमत के बारे में बात करें, तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत EUR 599 (लगभग 47,800 रुपये) रखी गई है. वहीं, 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 52,000 रुपये) रखी गई है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसे पहले यूरोपीय बाजारों में उतारा जाएगा.

Nokia 8.3 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में FHD+ रिजॉल्यूशन और ऑलवेज-ऑन HDR सपोर्ट के साथ 6.8 इंच प्योर डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है. इसमें स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन के बैक में 3D गोरिल्ला ग्लास दिया गया है और फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. यह स्मार्टफोन पोलर नाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा. Nokia 8.3 5G एक एंड्रॉयड वन डिवाइस है और ये स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है.

फोटोग्राफी के लिए नोकिया के इस नये फोन में प्योरव्यू क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 64MP का है. इसके अलावा, यहां 4K अल्ट्रा HD सपोर्ट के साथ 12MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा भी मौजूद है. फ्रंट में यहां सेल्फी के लिए 24MP का कैमरा दिया गया है. इस हैंडसेट की बैटरी 4,500mAh की है, जिसे टाइप-सी के जरिये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >