हीरो ने हाल ही में भारत में Vida VX2 Plus 4.4kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे 1,44,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मार्केट में उतारा है. अगर आप इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसके फीचर्स जान लेना जरूरी है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि Vida VX2 Plus 4.4kWh में आपको कौन-कौन से कन्वीनियंस और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Hero Vida VX2 Plus: कन्वीनियंस फीचर्स
इसमें 27.5 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसमें हेलमेट समेत कई जरूरी सामान आप आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा सामने 4.8 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी दिया गया है, जहां आप मोबाइल, वॉलेट, पानी की छोटी बोतल या कुछ छोटे सामान रख सकते हैं. खास बात यह है कि स्कूटर में दो रिमूवेबल बैटरी पैक मिलते हैं. यानी अगर आपके पास बाहर चार्जिंग की सुविधा नहीं है, तो बैटरियों को निकालकर घर के अंदर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन
Hero Vida VX2 Plus: टेक फीचर्स
- Vida VX2 Plus में 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसकी मदद से आपको कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA (Over-the-Air) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
- स्कूटर में Eco, Ride और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसके अलावा Boost Mode भी मिलता है. ये जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा पावर देता है.
- इसमें ऑल-LED लाइटिंग, तंग जगहों पर आसानी से स्कूटर निकालने के लिए Reverse Mode और ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी की कुछ एनर्जी वापस हासिल करने वाला Regenerative Braking सिस्टम भी दिया गया है.
- इसके साथ My Vida स्मार्टफोन ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. इस ऐप के जरिए आप राइड स्टैटिस्टिक्स, मेंटेनेंस शेड्यूल जैसी जरूरी जानकारी देख सकते हैं.
- इतना ही नहीं, इसमें जियोफेंसिंग (Geofencing), रिमोट इमोबिलाइजेशन (Remote Immobilization) जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
Hero Vida VX2 Plus: सेफ्टी फीचर्स
इसमें आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ Combined Braking System (CBS) दिया गया है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें सिंगल-चैनल ABS और हैजर्ड लाइट स्विच जैसे आज के समय के जरूरी सेफ्टी फीचर्स नहीं मिलते.
ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
