Hero Vida बच्चों के लिए लेकर आयी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3, 2 घंटे चार्ज में 3 घंटे मस्ती

Hero Vida Dirt.E K3: हीरो विडा ने भारत में बच्चों के लिए डर्ट.ई के3 इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक लॉन्च की है. कीमत ₹69,990, एडजस्टेबल डिजाइन और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स के साथ

Hero Vida Dirt.E K3: भारत में बच्चों के लिए पहली बार ऐसी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक लॉन्च हुई है, जो न सिर्फ मजेदार है बल्कि सुरक्षित भी है. Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने पेश किया है Dirt.E K3, जो 4 से 10 साल के बच्चों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है.

कीमत और लॉन्च ऑफर

Vida Dirt.E K3 की शुरुआती कीमत रखी गई है ₹69,990 (एक्स-शोरूम). पहले 300 यूनिट्स इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे, जिससे यह बच्चों के लिए एक प्रीमियम लेकिन किफायती विकल्प बनता है. दिसंबर 12 से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है.

बढ़ेंगे बच्चे, बढ़ेगी बाइक

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है एडजस्टेबल व्हीलबेस और सस्पेंशन. तीन लेवल- Small, Medium और High पर सेटिंग बदलकर इसे बच्चे की उम्र और कद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. इससे माता-पिता को बार-बार नयी बाइक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बैटरी और परफॉर्मेंस

इसमें 360 Wh की रिमूवेबल बैटरी और 500W मोटर दी गई है. टॉप स्पीड 25 kmph तक सीमित है, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित रहे. बैटरी 2 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है और 2-3 घंटे तक लगातार चल सकती है. तीन मोड- Beginner (7-8 kmph), Amateur (16-17 kmph) और Pro (23-25 kmph) – बच्चों को धीरे-धीरे सीखने और आगे बढ़ने का मौका देते हैं.

सेफ्टी और स्मार्ट कंट्रोल

Magnetic kill switch, चेस्ट पैड, ब्रेक रोटर कवर और रियर ग्रैब्रेल जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं. मोबाइल ऐप से माता-पिता स्पीड लिमिट सेट कर सकते हैं, राइडिंग एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और पैरामीटर्स बदल सकते हैं. इस डिजाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और इसे Red Dot Award 2025 से सम्मानित किया गया है.

TVS iQube vs Bajaj Chetak: सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बेहतर कौन?

Honda SP 125 vs Hero Glamour: 125cc सेगमेंट की असली भिड़ंत में कौन पड़ा भारी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >