Hero Super Splendor Xtec 2.0 का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? पैसे खर्च करने से पहले जान लें

नई Hero Super Splendor Xtec 2.0 दो वेरिएंट्स में आती है. कीमत में मामूली अंतर होने के बावजूद दोनों का यूज अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से हो सकता है. अगर आप खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, तो दोनों ऑप्शन के बीच का अंतर जानना जरूरी है. आइए देखते हैं.

Hero MotoCorp की नई Super Splendor Xtec 2.0 हाल ही में लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसे 125cc कम्यूटर बाइक्स को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारा है. इस बाइक में लंबी और कम्फर्टेबल सीट, रिफाइंड इंजन और सिंपल लेकिन बेहद प्रैक्टिकल डिजाइन मिलते हैं. Hero ने इसे Drum और Disc वेरिएंट्स में पेश किया है. अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा वेरिएंट बेहतर रहेगा.

Hero Super Splendor Xtec 2.0: ड्रम वेरिएंट

अगर आप Hero Xtec 2.0 का सबसे किफायती Drum वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो अच्छी बात यह है कि इसमें आपको 2.0 अपडेट के लगभग सभी बड़े फीचर्स मिल जाते हैं. इस वेरिएंट में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, Silent Starter, Engine Kill Switch और नए स्टाइलिश कलर ऑप्शन दिए गए हैं. वहीं पहले से मिलने वाले फीचर्स जैसे ऑरेंज बैकलिट फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth Connectivity (कॉल और SMS अलर्ट), LED हेडलाइट के साथ LED DRL, Idle Stop-Start System (i3S) और Hazard Lights भी इसमें मौजूद हैं.

Hero Super Splendor Xtec 2.0: डिस्क वेरिएंट

Disc वेरिएंट की कीमत Drum वेरिएंट से 3,500 रुपये ज्यादा है. इस एक्स्ट्रा प्राइस में आपको आगे 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि Disc वेरिएंट करीब 1 किलो हल्का भी है. इसके अलावा दोनों वेरिएंट में लगभग सभी फीचर्स और मैकेनिकल चीजें एक जैसी हैं. अगर आप रोज लंबी दूरी तय करते हैं, अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलते हैं, तो Disc वेरिएंट आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: TVS Ntorq 125 लेने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें इंजन, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल

दोनों वेरिएंट्स में क्या है एक जैसा?

अगर फ्रंट ब्रेक को छोड़ दें, तो Super Splendor Xtec 2.0 के Drum और Disc दोनों वेरिएंट्स में बाकी सब कुछ एक जैसा है. बाइक में डायमंड-टाइप फ्रेम दिया गया है, जिसके साथ 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं, 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 788mm की सीट हाइट मिलती है.

पावर के लिए बाइक में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 10.7PS की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ स्मूद 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, 12 लीटर के फ्यूल टैंक और ARAI-रेटेड माइलेज के आधार पर कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल टैंक में 750 km से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है.

कौन सा वेरिएंट सही रहेगा?

अगर आप नई Hero Super Splendor Xtec 2.0 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा-सा बजट बढ़ाकर इसका Disc वेरिएंट चुनना चाहिए. बेस Drum वेरिएंट में भी लगभग सभी फीचर्स मिलते हैं. लेकिन सिर्फ 3,500 रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको बेहतर फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. ये रोजमर्रा की राइडिंग में काफी काम आता है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है ये बाइक, 102km तक की माइलेज का दावा, जानें खूबियां


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >