Hero MotoCorp के चार बाइक और स्कूटर मॉडल्स हुए बंद

hero passion xpro glamour bikes and duet 100 maestro 110 scooters discontinued : Hero MotoCorp ने अपने चार टू-व्हीलर्स बंद कर दिये. इनमें Glamour, Passion XPro बाइक और Maestro 110, Duet 110 स्कूटर शामिल हैं. कंपनी ने इन चारों को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है.

hero passion xpro glamour bikes and duet 100 maestro 110 scooters discontinued : Hero MotoCorp ने अपने चार टू-व्हीलर्स बंद कर दिये. इनमें Glamour, Passion XPro बाइक और Maestro 110, Duet 110 स्कूटर शामिल हैं. कंपनी ने इन चारों को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है.

दरअसल, हीरो मोटोकॉर्प ने इन चारों टू-व्हीलर्स को BS6 इंजन में अपडेट नहीं करने का फैसला लिया है. इसके अलावा हीरो के XTreme 200T, Xtreme 200R और Xtreme 200S बाइक भी कंपनी की वेबसाइट पर नहीं दिख रही है.

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक Glamour FI, Passion Pro i3S और Splendor Pro i3S को बीएस6 में अपग्रेड कर दिया है और इन तीनों को ग्लैमर BS6, Passion Pro BS6 और Splendor Pro BS6 के नाम से मार्केट में उतारा है.

वहीं Maestro 110 और Duet 110 स्कूटर्स की जगह कंपनी ने पिछले साल ही नये Maestro 125 लॉन्च कर दिया है. हीरो की वेबसाइट पर फिलहाल कंपनी की सबसे पॉवरफुल बाइक XPulse 200 है. इसे बीएस6 नॉर्म्स में अपग्रेड किया जा चुका है.

हीरो ने अपनी पहली 160सीसी मोटरसाइकल Hero Xtreme 160R के साथ प्रीमियम कम्यूटर मोटरस���इकल सेगमेंट में वापसी की है. कंपनी ने इस नयी बाइक को भी वेबसाइट पर लिस्ट किया है. Xtreme 160R अप्रैल में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इसकी लॉन्चिंग टल गई है. मार्केट में इसका मुकाबला बजाज पल्सर NS160, सुजुकी जिक्सर और टीवीएस अपाचे RTR 160 4V जैसी मोटरसाइकल से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >