Hero ने लॉन्च की नई Splendor Plus और HF Deluxe Flex Fuel बाइक, जानें कीमत

Hero MotoCorp ने भारत में अपनी पहली Flex Fuel बाइक्स Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel लॉन्च कर दी हैं. ये बाइक्स पेट्रोल के साथ E20 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित फ्यूल पर भी चल सकती हैं. नई बाइक्स में 97.2cc इंजन, डिजिटल-एनालॉग मीटर, ट्यूबलेस टायर और i3S टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई Flex Fuel बाइक्स लॉन्च कर दी है. कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक्स Splendor Plus और HF Deluxe के नए Flex Fuel वर्जन पेश किए हैं. खास बात यह है कि ये बाइक्स सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि एथेनॉल मिले फ्यूल पर भी चल सकेंगी. सरकार लंबे समय से देश में साफ और सस्ते ईंधन को बढ़ावा देने की बात कर रही है और Hero का यह कदम उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Hero Splendor Plus Flex Fuel

Hero Splendor Plus Flex Fuel की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी गई है. भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में शामिल Splendor अब E85-compatible इंजन के साथ आएगी. इस बाइक में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो E85 फ्यूल पर 8hp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के Flex Fuel को सपोर्ट करती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें Hero की पेटेंटेड i3S idle-stop-start टेक्नोलॉजी, नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक में नए ECU और फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स भी दिए गए हैं, जो एथेनॉल ब्लेंड को सपोर्ट करते हैं. बाइक के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. बाइक को नए Black with Lime Yellow ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा फ्रेश नजर आता है.

Hero HF Deluxe Flex Fuel

Hero HF Deluxe Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये रखी गई है. यह बाइक भी 97.2cc इंजन के साथ आती है, जो E85 फ्यूल पर 8hp की पावर और 8.3Nm टॉर्क जेनरेट करती है. यह बाइक भी E20 से E85 तक Flex Fuel को सपोर्ट करती है. फीचर्स के तौर पर इसमें नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर्स, अपडेटेड ECU और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम दिए गए हैं. HF Deluxe Flex Fuel को भी Black with Lime Yellow ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है, जिससे इसका डिजाइन ज्यादा आकर्षक दिखता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर एक्शन, BS-4 और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेगा फायदा; कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >