Heavy Driver Viral Video: हेवी ड्राइवर का यह वीडियो देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी!

Viral Video – इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरे और खतरनाक पुल से एक ट्रक नदी पार कर रहा है. यह वीडियो आपकी सांसें थाम देगा. जितनी देर यह वीडियो चलता है, उतनी देर के लिए देखनेवाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

Heavy Driver Viral Video: इंटरनेट पर कब और क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और इसमें एक ट्रक ड्राइवर हेवी ड्राइवर का रोल प्ले कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरे और खतरनाक पुल से एक ट्रक नदी पार कर रहा है. यह वीडियो आपकी सांसें थाम देगा. जितनी देर यह वीडियो चलता है, उतनी देर के लिए देखनेवाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस वीडियो में ट्रक ड्राइवर का कारनामा सच में हैरान कर देता है. यूं तो यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर यह तेजी से वायरल हो चला है.

आपको बता दें कि इन दिनों हेवी ड्राइवर बड़े ट्रेंड में है. कोई मुश्किल और संकरी जगह में कार पार्क करता दिखता है, तो कोई दुर्गम पहाड़ी रास्ते में गाड़ी को यू-टर्न कराता है. ऐसे में यह वायरल वीडियो देखकर आप भी मान जाएंगे कि पतले से पुल से ट्रक पार करा रहा ड्राइवर कितना हेवी ड्राइवर है. वैसे तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो सड़कों पर, तंग गलियों में, खतरनाक अंदाज में गाड़ी मोड़ते हुए, लहराते हुए देखनेवाले के होश उड़ा देते हैं. ऐसे लोगों के गाड़ी चलाने का अंदाज बड़ा खतरनाक होता है, जिसे देख किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हेवी ड्राइवर बनने के चक्कर में लोग अपनी छोटी सी गलती या चूक के चलते बड़ी घटना के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इसमें खतरे भी बहुत हैं. इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि आप ऐसे खतरनाक स्टंट न दोहराएं. क्योंकि इसमें छोटी सी गलती या चूक के चलते बड़ी घटना के शिकार होने का भी खतरा है. हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें शुरुआत में लगता है कि अगले पल ट्रक नदी में न गिर जाए. लेकिन अगले ही पल यह देखने को मिलता है कि ट्रक ड्राइवर बड़ी आसानी से खतरनाक पुल पार कर लेता है. बहरहाल, आप वीडियो देखें और आनंद लें.

Also Read: VIDEO: 10 रुपये में लगवाएं पुण्य की डुबकी! देसी स्टार्टअप का आइडिया हुआ VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >