भारत में शुरू हुई नई EV Taxi सर्विस Green SM Limo, Ola-Uber के लिए नया कॉम्पिटिशन

Vietnam की Green SM ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस Green SM Limo लॉन्च की है. यह फिलहाल दिल्ली-NCR में शुरू हुई है. 7-सीटर EV SUV के साथ यह प्रीमियम और सेफ राइडिंग एक्सपीरियंस का दावा करती है. बेहतर सेफ्टी फीचर्स, ट्रेनिंग ड्राइवर्स और कंफर्ट के साथ यह Ola-Uber को टक्कर दे सकती है.

Vietnam की मोबिलिटी कंपनी Green SM ने भारत में अपनी नई Green SM Limo टैक्सी सर्विस लॉन्च कर दी है. यह सर्विस अभी नई दिल्ली में शुरू की गई है. शुरुआत में दिल्ली-NCR के चुनिंदा इलाकों में चलेगी, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे और जगहों पर बढ़ाया जाएगा. बता दें कि भारत इस ब्रांड का पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है. इससे पहले यह कंपनी वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में अपनी सर्विस दे रही है. 

इलेक्ट्रिक SUV में मिलती हैं ये खास सुविधाएं

Green SM Limo की सेवा VinFast Limo Green के जरिए दी जाती है. यह एक 7-सीटर पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के लिए खास तौर पर बनाई गई है. इसमें सफर को कंफर्टेबल बनाने के लिए यात्रियों को पीने का पानी, वेट टिश्यू और कुछ बेसिक फैसिलिटीज भी दी जाती हैं.

पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए हैं खास इंतजाम

Green SM ने पैसेंजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अपनी गाड़ियों में Secure-to-Safe सेफ्टी सिस्टम दिया है. इसमें अंदर और बाहर लगे कैमरे, AI बेस्ड फीचर्स और ड्राइवर व पैसेंजर्स दोनों के लिए इमरजेंसी सपोर्ट बटन शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी अपने ड्राइवर्स को खास ट्रेनिंग भी देती है. इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने की डिटेल्स, रोड सेफ्टी और बेहतर कस्टमर सर्विस पर फोकस किया जाता है. Green SM का सर्विस मॉडल ‘Ride 5 Star’ पर बेस्ड है, जो एक हाई-क्वालिटी स्टैंडर्ड है. इसमें गाड़ियों की अच्छी क्वालिटी, पूरी सेफ्टी, ड्राइवर का सही बिहेवियर और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस पर खास ध्यान दिया जाता है.

Green SM Limo बुकिंग का तरीका और लॉन्च ऑफर

Green SM Limo की राइड बुक करने के लिए आपको सीधे Green SM ऐप यूज करना होगा. वहीं से आप इसे बुक कर सकते हैं. यह App Store और Google Play दोनों पर मौजूद है. चाहें तो आप उनकी हेल्पलाइन पर कॉल करके भी राइड ले सकते हैं या फिर जहां यह सर्विस चल रही है, वहां सीधे गाड़ी रोककर भी सफर शुरू कर सकते हैं. लॉन्च को खास बनाने के लिए कंपनी ने 5 जून से 11 जून 2026 तक एक स्पेशल ऑफर भी रखा है. इसमें ऐप से बुकिंग करने पर आपको ₹250 तक की छूट मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: WagonR Flex-Fuel: मारुति लेकर आई देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, 100% इथेनॉल पर लगाएगी दौड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >