Coronavirus से निपटने के लिए Google ने उठाया यह बड़ा कदम…

गूगल शुक्रवार से पूरी दुनिया के अपने उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा साझा करना शुरू करेगा ताकि सरकारें कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए उनकी तरफ से उठाये गए सामाजिक दूरी संबंधी उपायों के प्रभाव को सही-सही आंक सके. Google will begin sharing location data of its users across the world from Friday so that governments can accurately assess the impact of social distance-related measures taken by them to deal with the covid-19 global epidemic.

पेरिस : गूगल शुक्रवार से पूरी दुनिया के अपने उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा साझा करना शुरू करेगा ताकि सरकारें कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए उनकी तरफ से उठाये गए सामाजिक दूरी संबंधी उपायों के प्रभाव को सही-सही आंक सके.

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के ब्लॉग पर एक पोस्ट के मुताबिक 131 देशों में उपयोगर्ताओं की आवाजाही पर रिपोर्ट विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाएगी और भूगोल की मदद से समय दर समय आवाजाही की स्थिति अंकित होती रहेगी.

गूगल मैप्स के प्रमुख जेन फिट्जपैट्रिक और कंपनी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकरी केरेन डीसाल्वो की पोस्ट में कहा गया कि ये रूझान पार्क, दुकानों, घरों और कार्यस्थल जैसे स्थानों तक हुए दौरों में प्रतिशत प्वाइंट के हिसाब से बढ़ोतरी या कमी को प्रदर्शित करेगा, न कि एक व्यक्ति कितनी बार इन स्थानों पर गया यह बताएगा.

फिट्जपैट्रिक और डीसाल्वो ने कहा, हमें उम्मीद है कि ये रिपोर्ट कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रबंधों के संबंध में फैसला लेने में मदद करेगी. पोस्ट में कहा गया, यह सूचना अधिकारियों को आवश्यक दौरों में बदलावों को समझने में मदद करेगी और कामकाजी घंटों पर अनुशंसाओं को विकसित करने में या डिलिवरी सेवाओं पर सुझाव आदि देने में मददगार साबित हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >