Gmail सहित ये अकाउंट्स हो जाएंगे बंद, Google लेने जा रहा बड़ा एक्शन, जानिए कहीं आप तो नहीं होंगे प्रभावित

Google Action On Inactive Account – खबर यह है कि कंपनी अपने प्लैटफॉर्म्स पर इनएक्टिव अकाउंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है. अगर आपने गूगल अकाउंट का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो कंपनी आपके अकाउंट को बंद कर देगी.

Google New Policy : गूगल अपने सभी प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद अकाउंट्स को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. इसके तहत कंपनी बड़ी संख्या में यूजर अकाउंट्स बंद करने जा रही है. खबर यह है कि कंपनी अपने प्लैटफॉर्म्स पर इनएक्टिव अकाउंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है. अगर आपने गूगल अकाउंट का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो कंपनी आपके अकाउंट को बंद कर देगी. ऐसे में आप जीमेल, ड्राइव, डॉक्स, फोटोज, मीट और कैलेंडर जैसी गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

गूगल ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?

गूगल ने बताया है कि इनएक्टिव अकाउंट यूजर्स की सेफ्टी के लिए बड़ी बाधा बन जाते हैं. ऐसे में अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो इनएक्टिव अकाउंट को हाईजैक होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही, इन इनएक्टिव अकाउंट के बॉट में बदल जाने का भी खतरा रहता है. इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए गूगल को ऐसा फैसला लेने की जरूरत पड़ गई.

Also Read: ChatGPT और Google Bard को टक्कर देने आया Meta का AI लैंग्वेज मॉडल Llama2

किस तरह के अकाउंट बंद करेगा गूगल ?

सवाल यह है कि गूगल की तरफ से आखिर कौन से अकाउंट को बंद किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल दो या फिर इससे ज्यादा समय से इनएक्टिव अकाउंट को बंद करने जा रहा है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने भी अपने गूगल अकाउंट का दो साल से इस्तेमाल नहीं किया है, तो सावधान हो जाएं, गूगल उसे भी बंद कर देगा.

गूगल कब से बंद करेगा अकाउंट ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल 1 दिसंबर 2023 से अपने प्लैटफॉर्म्स के इनएक्टिव अकाउंट का डेटा डिलीट कर देगी. हालांकि, ध्यान रहे कि यह नियम पर्सनल अकाउंट पर लागू होगा, जबकि कॉरपोरेट अकाउंट पहले की तरह चालू रहेंगे.

Also Read: Google की प्राइवेसी पॉलिसी में हुए इस बदलाव पर आपने गौर किया क्या? जानिए इससे आप कैसे होंगे प्रभावित

गूगल की किन सर्विसेज पर पड़ेगा असर ?

गूगल के नये नियम का असर गूगल ड्राइव, यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर, गूगल सर्च पर पड़ेगा. ऐसे में पाठकों को हमारी यही सलाह है कि अगर आपका गूगल अकाउंट लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं किया गया है, तो उसे समय-समय पर एक्टिवेट करते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >