Lockdown में फंसे लोगों को खाने और ठहरने के ठिकानों की जानकारी देगा Google Map

google map to share locations of food and shelter places for people stuck in coronavirus lockdown Google Map लॉकडाउन के दौरान इधर-उधर फंसे लोगों को देश भर के शहरों में खाने और ठहरने की जगहों की जानकारी देगा. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि इन राहत केंद्रों की जानकारी जुटाने के लिए वह केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है.

Google Map to Share Locations of Food and Shelter Places for People Stuck in Coronavirus Lockdown : Google Map कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया है और इस वजह से कई लोगों का रोजगार छिन गया है.

कई लोग ऐसे भी हैं, जो इधर-उधर फंस गए हैं. इन लोगों को लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने और रहने की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे लोगों की मदद के लिए अब गूगल आगे आया है.

Google Map लॉकडाउन के दौरान इधर-उधर फंसे लोगों को देश भर के शहरों में खाने और ठहरने की जगहों की जानकारी देगा. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि इन राहत केंद्रों की जानकारी जुटाने के लिए वह केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है.

लोग गूगल मैप, सर्च और गूगल असिस्टेंट के जरिये 30 शहरों में इस तरह के केंद्रों का पता कर सकते हैं, जहां खाने के साथ सिर छुपाने की जगह मिल सकती है. गूगल इंडिया कोविड-19 के कारण देश में उत्पन्न हुई स्थितियों के समय में देशवासियों को उचित समाधान मुहैया कराने पर काम कर रही है.

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, Google के किसी भी प्लेटफॉर्म पर खाने का स्थान पता करने के लिए अंग्रेजी में फूड शेल्टर्स इन ….. Food Shelters in ….. शहर का नाम टाइप करना होगा. इसी तरह ठहरने का ठिकाना पता करने के लिए नाइट शेल्टर्स इन ….. Night Shelters in ….. शहर का नाम टाइप करना होगा.

गूगल के बयान के अनुसार यह सेवा जल्द ही हिंदी सहित भारत की अन्य भाषाओं में उपलब्ध में भी उपलब्ध करा दी जाएगी. गूगल इंडिया ने बताया कि कोविड-19 के कारण देश में उत्पन्न हुई स्थितियों के समय में हम देशवासियों को उचित समाधान मुहैया कराने पर काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >