Google For India 2022: सर्च अपडेट, डिजिटल पेमेंट और AI तकनीक… भारतीय यूजर्स के लिए क्या-क्या लाया गूगल?

Google For India 2022 Highlights : गूगल ने भारत में अपने सबसे बड़े इवेंट गूगल फॉर इंडिया 2022 में कई नये फीचर्स और प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने ऐप में नये अपडेट्स भी रोल-आउट किये.

Google For India 2022 Event Highlights : टेक जायंट गूगल ने अपने भारतीय यूजर्स काे नया एक्सपीरिएंस देने के लिए गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार 19 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया. गूगल ने भारत में अपने सबसे बड़े इवेंट गूगल फॉर इंडिया 2022 में कई नये फीचर्स और प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने ऐप में नये अपडेट्स भी रोल-आउट किये. कंपनी ने अपने डिजिलॉकर और गूगल पे में नया ट्रांजैक्शन सर्च फीचर शामिल किया है. बता दें कि इस इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे. आइए जानते हैं इस इवेंट के जरिये गूगल भारत के लिए क्या-क्या लाया है-

गूगल-पे के लिए आया नया ट्रांजैक्शन सर्च फीचर

गूगल फॉर इंडिया 2022 में गूगल ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप गूगल-पे के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर ट्रांजैक्शन सर्च लॉन्च किया है. इस नये फीचर की मदद से यूजर्स को अपने ट्रांजैक्शन के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से जानने में सहायता मिलेगी. इसके अलावा, यूजर्स अपनी आवाज के जरिये भी ट्रांजैक्शन की डीटेल पा सकेंगे. यही नहीं, कंपनी का दावा है कि गूगल-पे पर अब पहले से ज्यादा सिक्योरिटी मिलेगी और यूजर्स को अपनी लोकल लैंग्वेज में भी अलर्ट मिल पाएगा.

डिजीलॉकर के साथ इंटीग्रेट होगा गूगल फाइल्स

गूगल ने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स ऐप डिजीलॉकर में फीचर्स को बढ़ाते हुए इसे गूगल के फाइल शेयरिंग ऐप फाइल्स के लिए इंटीग्रेट कर दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स फाइल्स ऐप के जरिये भी डिजिलॉकर ऐप के वेरिफाइड डिजिटल डॉक्यूमेंट को ऐक्सेस कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजीलॉकर एक डिजिटल डॉक्यूमेंट्स ऐप है, जिसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक में मान्यता मिली हुई है.

गूगल रिमोट सेंसिंग बदलेगा कृषि की दशा और दिशा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इवेंट में कहा कि भारत में एग्रीकल्चर को एक नयी दिशा देने के लिए गूगल रिमोट सेंसिंग क्षमताओं का इस्तेमाल कर रहा है. इसके लिए कंपनी ने एक मॉडल विकसित किया है. गूगल फिलहाल इसकी टेस्टिंग तेलंगाना में कर रहा है. एआई आधारित इस मॉडल की मदद से बाढ़ जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी करने और खेती-बाड़ी से संबंधित कार्यों में बड़े स्तर पर मदद मिलेगी. इन मॉडल की मदद से फसलों की मौजूदा स्थिति का भी पता लगाना संभव होगा.

प्रोजेक्ट वाणी क्षेत्रीय भाषाओं को करेगा लिपिबद्ध

गूगल फॉर इंडिया 2022 इवेंट में गूगल ने ‘प्रोजेक्ट वाणी’ के बारे में भी जानकारी दी. दरअसल, गूगल ने आर्टिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से एक AI/ML मॉडल बनाने की योजना बनायी है. इसके लिए कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ हाथ मिलाया है. इसे ‘प्रोजेक्ट वाणी’ नाम दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अलग-अलग भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को एकत्रित कर ट्रांसक्राइब किया जाएगा. इसके लिए कंपनी की योजना भारत के 773 जिलों से भाषा के ओपन-सोर्स सैंपल स्टोर करने की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >