COVID-19: गूगल ने कैंसिल किया साल का सबसे बड़ा इवेंट I/O 2020

Google Cancel IO 2020 Due to CoronaVirus: कोरोना वायरस के चलते दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम I/O Event 2020 रद्द कर दिया है.

Google Cancel IO 2020 Due to CoronaVirus: कोरोना वायरस के चलते दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम I/O Event 2020 रद्द कर दिया है.

आपको बता दें कि यह इवेंट 12 से 14 मई को आयोजित होने वाला था, जिसमें दुनिया भर के इंजीनियर्स और डेवलपर्स हिस्सा लेने वाले थे. इवेंट में गूगल को डेवेलपर्स के लिए लेटेस्ट टूल्स की घोषणा करनी थी और इसमें लगभग 5000 लोग पहुंचने वाले थे.

बताते चलें कि कोरोना वायरस से अब तक लगभग 3000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 90,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं.

गूगल ने अपने बयान में कहा है, कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य हेल्थ एजेंसीज ने जो गाइडेंस दी है, उसपर ध्यान देते हुए हमने गूगल I/O इवेंट कैंसिल किया है. आने वाले हफ्तों में हम अन्य तरीकों की खोज करेंगे जिससे डेवेलपर कम्युनिटी के साथ कनेक्ट किया जा सके.

गूगल ने कहा है कि जिन लोगों ने इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट खरीदे थे उन्हें पैसे रिफंड कर दिये जाएंगे. बताते चलें कि 2008 से यह इवेंट हर साल लगातार चल रहा है लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे इस बार रोका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >