Google AI Bard: आपके लिए कोड लिखने से लेकर सॉफ्टवेयर तक तैयार करेगा गूगल का चैटबॉट

गूगल अपने एआई चैटबॉट में ये अपडेट तब जोड़ रहा है, जब ओपन एआई का चैटबॉट लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. अब तक यह चैटबॉट कई ऐप्स और सर्विसेज में इंटीग्रेट हो चुका है. गूगल को इस चैटबॉट से तगड़ा चैलेंज मिल रहा है. इस होड़ में आगे बढ़ते हुए गूगल ने अपने चैटबॉट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है.

Google AI Bard: चैटजीपीटी (ChatGPT) से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच गूगल (Google) अपने एआई (AI) चैटबॉट (Chatbot) बार्ड (Bard) को अपडेट कर रहा है. इसके बाद यूजर्स चैटबॉट की मदद से कोड जेनरेशन, कोड डिबगिंग जैसे काम कर सकेंगे. बार्ड सी++, जावा, गो, जावा स्क्रिप्ट, पायथन और टाइपस्क्रिप्ट समेत 20 प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोड कर सकता है. इसके साथ ही, बार्ड यूजर्स को कोड स्निपेट्स समझाने और गूगल शीट के लिए फंक्शन लिखने में भी मदद करेगा.

ChatGPT से तगड़ा चैलेंज

गूगल अपने एआई चैटबॉट में ये अपडेट तब जोड़ रहा है, जब ओपन एआई का चैटबॉट लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. अब तक यह चैटबॉट कई ऐप्स और सर्विसेज में इंटीग्रेट हो चुका है. गूगल को इस चैटबॉट से तगड़ा चैलेंज मिल रहा है. इस होड़ में आगे बढ़ते हुए गूगल ने अपने चैटबॉट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि बार्ड की मदद से यूजर्स चीजें सर्च करने के अलावा, सॉफ्टवेयर डेवलप, कोडिंग से जुड़ी जानकारी, डिबगिंग जैसे काम भी बखूबी कर पाएंगे.

Also Read: ChatGPT के सामने कहां टिकेगा Google का AI टूल BARD?

सॉफ्टवेयर डेवलप करने से जुड़ी 20 भाषाएं फीड

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि जब से बार्ड चैटबॉट लाइव हुआ है, तब से यूजर्स इससे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े कामों में मदद और कोडिंग की डिमांड कर रहे थे. अब कंपनी ने बार्ड में ये सुविधाएं दे दी हैं, जो लोगों की कई तरह से मदद करेगा. बार्ड के नये अपडेट से यूजर्स सॉफ्टवेयर डेवलप करने के साथ इस फील्ड में इससे काफी कुछ सीख भी सकते हैं. बार्ड में सॉफ्टवेयर डेवलप करने से जुड़ी 20 भाषाएं फीड की गई हैं, जिसमें C++, Java, Go, Python, JavaScript और Typescript आदि शामिल हैं.

Also Read: ChatGPT में आया Incognito Mode फीचर, अब बिंदास होकर पूछें AI ChatBot से सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >