G20 Declaration: जी20 लीडर्स ने AI के लिए ग्लोबल गवर्नेंस का किया आह्वान, जानिए क्या होगा इससे

1 / 1
G20 Declaration: जी20 लीडर्स ने AI के लिए ग्लोबल गवर्नेंस का किया आह्वान, जानिए क्या होगा इससे
फुल स्क्रीन में देखें

G20 Declaration: जी20 लीडर्स ने AI के लिए ग्लोबल गवर्नेंस का किया आह्वान, जानिए क्या होगा इससे

G20 Summit India – घोषणापत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षित, भरोसेमंद, जवाबदेह और समावेशी डीपीआई, मानवाधिकारों, व्यक्तिगत डेटा, गोपनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्मान करते हुए संकट से उबरने की क्षमता को मजबूत कर सकता है.

G20 leaders call for global governance for artificial intelligence – जी20 नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए अंतरराष्ट्रीय शासन पर आगे की चर्चा पर जोर दिया तथा सेवाएं प्रदान करने और नवाचार के वास्ते एक सुरक्षित, विश्वसनीय, जवाबदेह और समावेशी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) का आह्वान किया.

सामाजिक स्तर पर सेवाओं के वितरण में डीपीआई की भूमिका को स्वीकार करते हुए, नयी दिल्ली घोषणापत्र (नयी दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन) ने ‘डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रणालियों के लिए जी20 फ्रेमवर्क’ का स्वागत किया, जो डीपीआई के विकास, तैनाती और शासन के लिए एक स्वैच्छिक और सुझाया गया ढांचा है.

Also Read: G20 Summit : क्लाइमेट चेंज पर नजर रखने के लिए भारत ने दिया जी20 उपग्रह का प्रस्ताव, पीएम मोदी ने कही यह बात

G20 घोषणापत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षित, भरोसेमंद, जवाबदेह और समावेशी डीपीआई, मानवाधिकारों, व्यक्तिगत डेटा, गोपनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्मान करते हुए संकट से उबरने की क्षमता को मजबूत कर सकता है.

घोषणापत्र डिजिटल अर्थव्यवस्था में सुरक्षा प्रदान करने, संकट से उबरने और विश्वास मजबूत करने की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है. इसमें कहा गया है, इस उद्देश्य के लिए हम डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रणालियों के लिए जी20 फ्रेमवर्क का स्वागत करते हैं, जो डीपीआई के विकास, तैनाती और शासन के लिए एक स्वैच्छिक और सुझाया गया ढांचा है.

Also Read: G20 Summit: क्रिप्टोकरेंसी पर दुनियाभर में लग जाएगा बैन? ग्लोबल रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क बनने से क्या होगा असर?

घोषणापत्र में डिजिटल परिवेश को बढ़ावा देने के साथ ही ‘अच्छा और सभी के लिए’ जिम्मेदारी से कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने की बात की गई है. इसमें कहा गया है ‘एआई की पूरी क्षमता का दोहन करने, इसके लाभों को समान रूप से साझा करने और जोखिम को कम करने के लिए, हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने तथा एआई के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशासन पर आगे की चर्चा के वास्ते मिलकर काम करेंगे.

घोषणापत्र में ‘ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोजिटरी’ (जीडीपीआईआर) के निर्माण और रखरखाव की भारत की योजना का भी स्वागत किया गया, जो डीपीआई का एक आभासी भंडार है, जिसे स्वेच्छा से जी20 सदस्यों और उससे इतर साझा किया जाता है.

Also Read: G20 Summit: भारत मंडपम में AI के जरिये मेहमानों को दिखाया जा रहा डिजिटल इंडिया का सफर

इसके अलावा, यह ‘वन फ्यूचर एलायंस’ (ओएफए) के भारत की अध्यक्षता में आये प्रस्ताव को महत्व देता है. ओएफए एक स्वैच्छिक पहल है, जिसका उद्देश्य क्षमता निर्माण करना और डीपीआई को लागू करने के लिए तकनीकी तथा पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >