Twitter वाले जैक डॉर्सी के आरोप से लेकर CoWin डेटा लीक तक, सरकार की ओर से क्या बोले IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर?

it minister rajeev chandrasekhar on jack dorsey and cowin data leak – राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि सरकार का किसी भी सोशल मीडिया मंच से रिश्ता सिर्फ नियम-कानून अनुपालन करने की नजर से है और इसलिए किसी मंच या अन्य से व्यक्तिगत या विरोधात्मक कुछ नहीं है.

Rajeev Chandrasekhar on Jack Dorsey’s allegation to CoWin Data Leak: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार का किसी भी सोशल मीडिया मंच से रिश्ता सिर्फ नियम-कानून के अनुपालन की नजर से होता है और इसीलिए किसी एक मंच या अन्य के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत या विरोधात्मक नहीं है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंचों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा.

किसी भी सोशल मीडिया मंच से रिश्ता सिर्फ नियम-कानून तक

चंद्रशेखर एक अंगरेजी वेबसाइट के ‘डिजिटल भारत इकनॉमी कॉन्क्लेव-2023’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का किसी भी सोशल मीडिया मंच से रिश्ता सिर्फ नियम-कानून अनुपालन करने की नजर से है और इसलिए किसी मंच या अन्य से व्यक्तिगत या विरोधात्मक कुछ नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, लेकिन हम इन मंचों से निश्चित रूप से और लगातार भारतीय कानूनों का सम्मान करने के लिए कहते हैं.

Also Read: IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने DPI फ्रेमवर्क को बताया डिजिटल गवर्नेंस का भविष्य, पढ़ें पूरी खबर

कोविन डेटाबेस में कोई सेंध नहीं लगी

केंद्रीय मंत्री ने कोविन मंच (कोविड टीकाकरण पोर्टल) से व्यक्तिगत डेटा पर कथित सेंध के दावों को खारिज किया. चंद्रशेखर ने कहा, मैं कहूंगा कि कोविन डेटाबेस में कोई सेंध नहीं लगी है. टेलीग्राम बॉट जो सूचना निकाल रहा है वह कोविन डेटाबेस से नहीं ली गई है.

जैक डोर्सी को भी लिया आड़े हाथ

मंत्री ने ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी को उनके हालिया बयान के लिए भी आड़े हाथ लिया. डोर्सी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर दबाव बनाया था और सरकार की बात नहीं मानने पर ट्विटर को भारत में बंद करने, कर्मियों के आवासों पर छापेमारी करने की धमकी दी थी. चंद्रशेखर ने डोर्सी के दावे को सरासर झूठ बताया.

यह सरासर झूठ है क्योंकि…

चंद्रशेखर ने बताया, यह सरासर झूठ है क्योंकि पूर्व में कभी भी, विशेष रूप से 2020-22 के दौरान, भारत सरकार ने ट्विटर पर कोई कार्रवाई की हो, जबकि मंच दो वर्षों तक भारतीय कानूनों का उल्लंघन करता रहा. सरकार ने ट्विटर को बंद नहीं किया न ही किसी को जेल भेजा और यह विडम्बना है क्योंकि जैक डोर्सी ने जो कुछ भी कहा है, उसे नकारने के लिए मुझे कानून के उल्लंघन के खिलाफ सरकार की ओर से निष्क्रियता का हवाला देना होगा. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >