भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक और स्मार्ट कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Tata Motors आने वाले समय में अपनी लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2026 में कई नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है, जिनमें इलेक्ट्रिक SUV, Flex Fuel कार और फेसलिफ्ट मॉडल्स शामिल होंगे. खास बात यह है कि Tata की ये नई कारें अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं.
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV कंपनी की सबसे चर्चित आने वाली कारों में से एक मानी जा रही है. Sierra पहली बार इलेक्ट्रिक अवतार में बाजार में उतरेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका डिजाइन पुराने Sierra मॉडल से इंस्पायर रहेगा, लेकिन इसमें EV से जुड़े कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे. कार में क्लोज्ड फ्रंट पैनल, बॉडी-फिनिश्ड ब्रांडिंग और प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं. Tata Sierra EV कंपनी के डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. कार में एडवांस्ड कनेक्टेड फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर भी देखने को मिल सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Tata Safari EV
Tata Safari EV पर भी कंपनी काम कर रही है. यह इलेक्ट्रिक SUV डिजाइन के मामले में मौजूदा ICE Safari जैसी दिख सकती है, लेकिन इसमें EV-स्पेशल बदलाव दिए जाएंगे. इसमें क्लोज्ड ग्रिल और एयरो-फोकस्ड अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी मौजूदा Safari से ली जा सकती है.
यह SUV खासतौर पर उन बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं लेकिन स्पेस और रोड प्रेजेंस से समझौता नहीं करना चाहते. इसकी शुरुआती कीमत करीब 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Tata Avinya EV
Tata Avinya EV Tata की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक पेशकश हो सकती है. यह कंपनी की मौजूदा EVs से काफी अलग होगी, क्योंकि इसे खासतौर पर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है.
Auto Expo 2022 में पेश की गई Avinya अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और मिनिमलिस्ट इंटीरियर की वजह से काफी चर्चा में रही थी. इसमें लाउंज जैसी सीटिंग, सस्टेनेबल मटेरियल और हाई-टेक फीचर्स दिए जा सकते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Tata Punch Flex Fuel
Tata Punch का नया Flex Fuel वर्जन भी 2026 में लॉन्च हो सकता है. Tata लंबे समय से वैकल्पिक ईंधन तकनीक (Alternative Fuel Models) पर काम कर रही है और यह मॉडल कंपनी की पहली Flex Fuel कार हो सकती है.
यह कार एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चलेगी और कम प्रदूषण के साथ पेट्रोल पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी. डिजाइन और फीचर्स मौजूदा Punch जैसे ही रह सकते हैं, लेकिन इंजन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे.
Tata Tiago Facelift
Tata Tiago को भी 2026 में अपडेट मिलने की उम्मीद है. फेसलिफ्ट मॉडल में नई ग्रिल, बदले हुए बंपर और नए अलॉय व्हील डिजाइन दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन और ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी मिल सकते हैं. Tiago पहले से ही पेट्रोल, CNG और EV वर्जन में उपलब्ध है.
फेसलिफ्ट अपडेट के बाद इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत फिलहाल करीब 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
यह भी पढ़ें: शहर में कार ज्यादा पेट्रोल पीती है, लेकिन हाईवे पर क्यों कम? जानिए असली वजह
