A-Class से लेकर EQE SUV तक, भारत में बंद हुई Mercedes-Benz की 4 गाड़ियां

Mercedes-Benz ने A-Class, EQA, EQB और EQE जैसे मॉडल्स भारत में बंद कर दिए हैं. अब कंपनी एंट्री-लेवल से हटकर प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड गाड़ियों पर ध्यान दे रही है.

Mercedes-Benz ने भारत में अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए A-Class सेडान, EQA, EQB और EQE SUV को लाइनअप से हटा दिया है. यह सिर्फ मॉडल्स बंद करने का फैसला नहीं, बल्कि ब्रांड के नए प्रीमियम फोकस की साफ झलक है. अब कंपनी एंट्री-लेवल से हटकर ज्यादा लग्जरी और हाई-टेक सेगमेंट की ओर बढ़ रही है.

अब GLA बनी एंट्री-लेवल SUV

कभी ब्रांड की सबसे किफायती कार रही A-Class लिमोजीन (₹44.46 लाख से ₹45.92 लाख) की जगह GLA SUV ने एंट्री-लेवल पर ले ली है, जिसकी कीमत अब ₹51.80 लाख से शुरू होती है. यानी Mercedes-Benz की दुनिया में कदम रखना अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है.

इलेक्ट्रिक लाइनअप में बड़ा बदलाव

GLA का इलेक्ट्रिक वर्जन मानी जाने वाली EQA, Mercedes-Benz की भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार थी, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹66 लाख थी. वहीं 2022 में लॉन्च हुई EQB, कंपनी की पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV थी, जो तीन साल से ज्यादा समय तक बाजार में रही और इसकी कीमत ₹70.9 लाख से ₹77.5 लाख के बीच थी.

इसके अलावा EQE SUV, जिसे सितंबर 2023 में पेश किया गया था, GLE के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में आई थी और इसकी शुरुआती कीमत ₹1.39 करोड़ थी.

प्रीमियम और टेक्नोलॉजी पर फोकस

Mercedes-Benz का यह फैसला सिर्फ कुछ मॉडल्स को हटाने भर का नहीं, बल्कि पूरी स्ट्रैटेजी बदलने का इशारा है. अब कंपनी सस्ती एंट्री-लेवल कारों से दूरी बनाकर प्रीमियम और हाई-टेक इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर दांव लगा रही है. CLA EV और बड़ी EQ सीरीज जैसी गाड़ियां इस नए फोकस का हिस्सा हैं, जहां ज्यादा वैल्यू, बेहतर टेक्नोलॉजी और मजबूत ब्रांड इमेज पर जोर दिया जा रहा है. साफ है कि Mercedes अब क्वांटिटी नहीं, बल्कि क्वालिटी और प्रीमियम पोजिशनिंग पर खेल रही है.

नई CLA EV: टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन

नई CLA EV कंपनी की अगली जेनरेशन टेक्नोलॉजी को दिखाती है. इसमें 800-वोल्ट का एडवांस इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है, जो फास्ट चार्जिंग और बेहतर एफिशिएंसी कन्फर्म करता है. इसका 85kWh वाला 250+ वेरिएंट WLTP साइकिल के अनुसार करीब 792 किमी की लंबी रेंज देने में कैपेबल होगा.

परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 272hp की पावर जेनरेट करता है. यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड लगभग 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड प्रीमियम EV बनाता है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की टॉप 5 CNG कारें, एक तो देती है 34 km/kg तक का दमदार माइलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >