Friendship Day Gifts 2023 : दोस्‍त काे गिफ्ट में दीजिए स्मार्टफोन, ये ऑप्शंस आयेंगे बजट में

Friendship Day 2023 Gifts Ideas: फ्रेंडशिप डे पर अगर आप अपने दोस्त को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ किफायती स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आये हैं, जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेंगे. फीचर्स में दमदार इन स्मार्टफोन्स की कीमत 10 हजार रुपये से कम है.

Friendship Day 2023 Gift Smartphone Ideas : 6 अगस्त 2023 को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day Date 2023) है. भारत में Friendship Day अगस्त के पहले हफ्ते में मनाया जाता है. अगर आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं. तो हम आपके लिए कुछ किफायती स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आये हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम (Mobile Phone Under 10000) है.

Realme Narzo 50i Prime

रियलमी का यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T612 प्रॉसेसर से लैस है. फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है. 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. फोन 5000mAh की बैटरी दी गई है.

Lava Yuva 2 Pro

लावा के इस फोन में 7 जीबी तक की एक्सपैंडेबल रैम दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी 37 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 13 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इसके साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000 एमएएच दी गई है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है.

Redmi A2

रेडमी का यह फोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो प्रॉसेसर से लैस है. इसकी रैम को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की कीमत 5,699 रुपये है.

Itel A60s

आईटेल के इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 6,499 रुपये है. फोन में 8 जीबी तक एक्सपैंडेबल रैम दिया गया है. इसमें 8 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >