CoVID19 India Lockdown का असर : Flipkart ने सेवाएं रोकीं, Amazon ने लिया यह बड़ा फैसला

Amazon Flipkart Coronavirus Lockdown: वॉलमार्ट (walmart) के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है. कंपनी ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई 21 दिन की देशव्यापी बंदी के मद्देनजर यह फैसला किया है.

Amazon Flipkart Coronavirus Lockdown: नयी दिल्ली : वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है. कंपनी ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई 21 दिन की देशव्यापी बंदी के मद्देनजर यह फैसला किया है.

फ्लिपकार्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा- 24 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई है, इसलिए हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं.

ई-कॉमर्स कंपनी ने ब्लॉग में आगे कहा- हम जितनी जल्दी हो सकेगा आपकी सेवा करने के लिए वापस आयेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लिए पूरे देश में बंद की घोषणा की थी. भारत में कोरोना वायरस से अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक संक्रमित हैं.

इससे पहले अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने अस्थायी रूप से कम प्राथमिकता वाले उत्पादों के ऑर्डर लेने बंद कर दिये हैं और वह स्वच्छता तथा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले उत्पादों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

देश में ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पादों की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, सरकार ने अपनी अधिसूचना में ई-कॉमर्स के माध्यम से खाने-पीने, दवा और चिकित्सा उपकरणों सहित सभी आवश्यक सामानों की डिलीवरी की अनुमति दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >