FasTAG Annual Pass से इनको होने लगा नुकसान, सरकार तीन महीने तक देगी मुआवजा

FasTAG Annual Pass Compensation: एनएचएआई ने फास्टैग वार्षिक पास से टोल में कमी की भरपाई के लिए टोल संचालकों को तीन महीने तक मुआवज़ा देने का फैसला किया है. जानिए योजना की पूरी जानकारी

FasTAG Annual Pass Compensation: निजी वाहनों के लिए शुरू किए गए फास्टैग वार्षिक पास से टोल प्लाजा संचालकों को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई अब एनएचएआई करेगा. यह मुआवजा तीन महीने तक दिया जाएगा ताकि टोल एजेंसियों को राहत मिल सके.

क्या है फास्टैग वार्षिक पास योजना?

15 अगस्त 2025 से लागू हुई इस योजना के तहत कार, वैन और जीप जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए ₹3,000 में एक साल का पास मिलेगा. इस पास से वाहन मालिक पूरे वर्ष में 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकते हैं, वो भी बिना हर बार भुगतान किए.

यह सुविधा देशभर के लगभग 1,150 टोल बूथों पर लागू है और इसे राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. भुगतान के दो घंटे के भीतर पास सक्रिय हो जाता है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टोल एजेंसियों को मिलेगा तीन महीने का मुआवजा

एनएचएआई ने एक परिपत्र में स्पष्ट किया है कि इस योजना से टोल संग्रह में कमी आएगी, जिसे देखते हुए टोल एजेंसियों को तीन महीने तक मुआवजा दिया जाएगा. यह मुआवजा मौजूदा अनुबंधों और आगामी बोलियों पर भी लागू होगा.

तीन महीने बाद, जब हर टोल प्लाजा पर वार्षिक पास के उपयोग का डेटा उपलब्ध हो जाएगा, तब नए बोलीदाताओं को इन आंकड़ों के आधार पर बोली लगाने को कहा जाएगा. इसके बाद कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

कैसे तय होगा मुआवज़े का आंकड़ा?

एनएचएआई ने बताया कि वार्षिक पास के तहत टोल पार करने वाले वाहनों की संख्या NPCI द्वारा IHMCL के माध्यम से उपलब्ध कराए गए वास्तविक लेनदेन डेटा पर आधारित होगी. इससे मुआवज़े की गणना पारदर्शी और सटीक होगी.

योजना को मिल रही है जबर्दस्त प्रतिक्रिया

इस सुविधा को देशभर के वाहन चालकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. लोग इसे एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प मान रहे हैं, जिससे बार-बार टोल भुगतान की झंझट खत्म हो गई है.

FASTag रिचार्ज करें चुटकियों में, Paytm, Google Pay और PhonePe पर आसान है प्रॉसेस

Fastag Annual Pass हो गया लॉन्च, ₹3000 में सालभर नेशनल हाईवे पर सफर, जानिए फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >