अब डैशकैम सिर्फ कार एक्सेसरी नहीं, बल्कि हर कार ओनर के लिए एक जरूरी सेफ्टी फीचर बन चुका है. सड़क पर होने वाले एक्सीडेंट का सबूत रखना हो, फर्जी इंश्योरेंस क्लेम से खुद को बचाना हो या फिर किसी रोड ट्रिप की खूबसूरत यादों को रिकॉर्ड करना हो, एक अच्छा डैशकैम हर मौके पर काम आता है. अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि अलग से डैशकैम लगवाने का झंझट न रहे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में अब कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो कंपनी की ओर से ही फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम के साथ आती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन मेनस्ट्रीम कारों के बारे में.
Hyundai Creta
Creta के S(O) वेरिएंट से डैशकैम की सुविधा मिलनी शुरू हो जाती है. यह डैशकैम रियर-व्यू मिरर के पीछे फिट होता है और ड्राइव के दौरान हर पल की रिकॉर्डिंग करता रहता है. इसमें अलग-अलग रिकॉर्डिंग मोड, किसी टक्कर की सिचुएशन में ऑटोमैटिक रिकॉर्डिंग (Impact Detection) और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी फीचर्स दी गई है. वहीं, Creta के टॉप वेरिएंट्स में डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.
Hyundai Venue
यह फीचर Venue HX 6T Turbo वेरिएंट से मिलना शुरू होता है. वेरिएंट के हिसाब से इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. इसका डुअल-कैमरा डैशकैम कार के बाहर और केबिन, दोनों की रिकॉर्डिंग करता है. इतना ही नहीं, Venue के टॉप वेरिएंट्स में लेवल-1 ADAS भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा
Tata Harrier
इसके Fearless Ultra और उससे ऊपर के वेरिएंट्स से डैशकैम मिलना शुरू होता है. इनमें मिलने वाला Digital Inside Rear View Mirror (IRVM) सिर्फ पीछे का व्यू ही नहीं दिखाता, बल्कि बिल्ट-इन ड्यूल-चैनल डैशकैम की तरह भी काम करता है. यानी सामने और पीछे, दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग अपने आप हो जाती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
Hyundai Verna
इसके HX8 Turbo वेरिएंट से कंपनी फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम देती है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग करता है. इतना ही नहीं, इसमें कई सेफ्टी रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलते हैं. Verna सिर्फ डैशकैम तक ही सीमित नहीं है. इसमें डुअल इंटीग्रेटेड डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.
Kia Seltos
Seltos के GTX O वेरिएंट से डैशकैम की सुविधा मिलनी शुरू हो जाती है. इनमें Built-in Cam 2.0+ सिस्टम दिया गया है, जो डुअल कैमरे की मदद से आगे और पीछे दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग करता है. खास बात यह है कि यह सिस्टम सिर्फ ड्राइविंग के दौरान ही नहीं, बल्कि पार्किंग के समय होने वाली घटनाओं को भी रिकॉर्ड कर सकता है. फीचर्स की बात करें तो Seltos में डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, Bose साउंड सिस्टम और कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं.
ये भी पढ़ें: Nissan Magnite से कितनी अलग है Nissan Tekton? जानें दोनों 5-सीटर SUV के बीच का बड़ा अंतर
