Facebook Dark Web Deal: कौड़ियों में बिका करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डाटा, आप बरतें यह सावधानी

Facebook Users Data Hacked and Sold: फेसबुक एक फिर यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है. हाल ही में फेसबुक डेटा डार्क वेब पर बेचे जाने की जानकारी सामने आयी है. एक नये सिक्योरिटी रिसर्च में दावा किया गया है कि 267 मिलियन (26 करोड़ 70 लाख) यूजर्स का डेटा लीक हुआ है और इस डेटा को केवल 540 डॉलर (लगभग 41,000 रुपये) में डार्क वेब पर बेचा गया है.

Facebook Users Data Hacked and Sold: फेसबुक एक फिर यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है. हाल ही में फेसबुक डेटा डार्क वेब पर बेचे जाने की जानकारी सामने आयी है.

एक नये सिक्योरिटी रिसर्च में दावा किया गया है कि 267 मिलियन (26 करोड़ 70 लाख) यूजर्स का डेटा लीक हुआ है और इस डेटा को केवल 540 डॉलर (लगभग 41,000 रुपये) में डार्क वेब पर बेचा गया है.

Also Read: ZOOM यूजर्स के अकाउंट हैक, 10 पैसे में बिक रहा 5 लाख यूजर्स का डेटा

लीक हुए डाटा में यूजर्स के नाम, फेसबुक आईडी नंबर, उम्र और मोबाइल नंबर जैसे डाटा शामिल हैं, हालांकि लीक डाटा में पासवर्ड होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. इन डाटा का इस्तेमाल फिशिंग अट्रैक और स्पैम ई-मेल के लिए किया जा सकता है. साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने बताया है कि उनके रिसर्चर ने सेल की जानकारी हासिल की है. इतना ही नहीं, वह डेटा डाउनलोड और वेरिफाई करने में सक्षम हैं.

बताते चलें कि कुछ सालों पहले कैंब्रिज एनालिटिका डेटा लीक सामने आने के बाद से फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में रहा है. इसी तरह दिसंबर 2019 में भी एक रिपोर्ट से करोड़ो यूजर्स के डेटा चोरी होने की खबर सामने आयी थी.

Also Read: Facebook पर 27.5 करोड़ फर्जी या डुप्लीकेट खाते होने का अनुमान

नयी रिपोर्ट साइबल के जरिये सामने आयी है, जिसने रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है यूजर्स के पासवर्ड तो नहीं लेकिन इस बार यूजर के जन्म तिथि, ईमेल आईडी, नाम और फोन नंबर लीक हुए हैं.

फेसबुक यूजर्स का डाटा एलास्टीसर्च सर्वर पर मौजूद है. इसके अलावा डाटा को हैकर्स फोरम पर भी अपलोड किया गया है. कहा जा रहा है कि फेसबुक यूजर्स का यह डाटा थर्ड पार्टी ऐप और कैशे-कुकीज के जरिये लीक हुआ है. वहीं साइबल के शोधकर्ताओं ने वेरिफिकेशन के लिए डाटा को खरीदा भी है.

आप amibreached.com पर ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं. इस डाटा लीक पर फेसबुक की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बहरहाल, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि उन्हें अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि डेटा आखिर सबसे पहले लीक कैसे हुआ. डेटा थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के जरिये लीक हुआ या इसके पीछे का कारण कुछ और ही है, यह बात फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

रिसचर्स ने बताया है कि हैकर्स ने पासवर्ड को एक्सेस नहीं किया है, इसका मतलब यूजर्स के पासवर्ड अभी सुरक्षित हैं. यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे अनजाने सोर्स से आने वाले किसी भी ईमेल को खोलने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >