Facebook Messenger Kids ऐप लॉन्च, लॉकडाउन में ऐसे करेगा बच्चों की मदद

Facebook Messenger Kids App Launch: फेसबुक ने भारत, ब्राजील, जापान और न्यूजीलैंड सहित 75 से ज्यादा देशों में बच्चों को ध्यान में रखकर मैसेंजर किड्स ऐप को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि इससे कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन जैसी चुनौतियों का सामना करने में बच्चों को मदद मिलेगी.

Facebook Messenger Kids App Launch: फेसबुक ने भारत, ब्राजील, जापान और न्यूजीलैंड सहित 75 से ज्यादा देशों में बच्चों को ध्यान में रखकर मैसेंजर किड्स ऐप को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि इससे कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन जैसी चुनौतियों का सामना करने में बच्चों को मदद मिलेगी.

यह ऐप 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है और इसमें नया फीचर भी जोड़ा जाएगा जिससे माता-पिता नये कनेक्शन को मंजूरी दे सकेंगे. यह फीचर पहले अमेरिका और उसके बाद दूसरे देशों में आना शुरू होगा.

Also Read: Facebook Gaming App Launch: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग ऐप, बिना डाउनलोड किये खेलें गेम

इस ऐप की मदद से बच्चे लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रह सकेंगे. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इस ऐप में माता-पिता के लिए खास फीचर शामिल किया गया है, जिससे वे बच्चों की हर एक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे.

फेसबुक के ग्लोबल हेड ऑफ सेफ्टी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि स्कूल बंद हैं और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को दोस्तों और परिवार के साथ जोड़ने के लिए टेक्नोलॉजी की पहले से कहीं ज्यादा मदद ले रहे हैं.

Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप

इस ऐप में फेसबुक ने Supervised Friending फीचर शामिल किया है, जिसके जरिये माता-पिता यह तय कर पाएंगे कि उनके बच्चों की फ्रंड लिस्ट में किस कॉन्टैक्ट को जोड़ना है या नहीं. इसके अलावा माता-पिता को डैशबोर्ड पर यह सूचना मिलेगी कि किसने उनके बच्चे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आनेवाले समय में इस ऐप को अन्य देशों में भी उपलब्ध करायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >