Facebook Gaming App Launch: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग ऐप, बिना डाउनलोड किये खेलें गेम

Facebook Gaming: Watch, Play And Connect App Launch : Facebook ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जहां आप ऑनलाइन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. भारत में यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक इस ऐप के जरिये दुनियाभर के बड़े गेम्स भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

Delhi Desk : Facebook Gaming Watch, Play And Connect App Launch – Facebook ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जहां आप ऑनलाइन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. भारत में यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक इस ऐप के जरिये दुनियाभर के बड़े गेम्स भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

Facebook के इस ऐप का नाम Facebook Gaming: Watch, Play and Connect रखा गया है. इस ऐप को कंपनी ने ऐसे समय पर पेश किया है, जब लोग कोरोना लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं. और इन दिनों ऑनलाइन गेमिंग काफी पॉपुलर हो रहा है. लूडो, कैरम और चेस से लेकर पबजी और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे मल्टीप्लेयर गेम्स काफी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.

Also Read: Facebook भी करेगा CoVID 19 से लड़ने में मदद, MyGov ने लॉन्च किया Corona Helpdesk

ऐसे में फेसबुक का गेमिंग उनलोगों के लिए खास तोहफा है, जो गेम ऐप को बिना डाउनलोड किये गेम खेलना चाहते हैं. फेसबुक गेमिंग ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

फेसबुक गेमिंग ऐप की खासियतों की बात करें, तो इसमें गेम खेलने के साथ अपने पसंद का गेम खेलने वालों का ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते हैं. इस ऐप पर आपको गेम पब्लिशर्स और गेम स्ट्रीमर्स के वीडियो भी देखने को मिलेंगे. गेमिंग के दौरान आप दोस्तों से चैटिंग भी कर सकेंगे.

Also Read: Facebook के साथ मिलकर WeChat की टक्कर का Super App बना रही Reliance

फेसबुक गेमिंग ऐप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं है लेकिन भविष्य में फेसबुक इस पर विज्ञापन दे सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >