Twitter पर आये नये अपडेट्स नोट कर लें आप, बड़े काम आयेंगे

ट्विटर यूजर्स इस प्लैटफॉर्म पर लिखने के लिए ज्यादा जगह नहीं होने की शिकायत करते रहे हैं. ट्विटर पर 280 कैरेक्टर लिमिट है. कंपनी ने अब ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए इस लिमिट को बढ़ा दिया है.

Earn Money From Twitter: ट्विटर के सब्सक्रिप्शन प्लान को लेकर यूजर्स को लुभाने के लिए एलन मस्क वह सब कुछ कर रहे हैं, जो वह कर सकते हैं. लंबे समय से, ट्विटर यूजर्स इस प्लैटफॉर्म पर लिखने के लिए ज्यादा जगह नहीं होने की शिकायत करते रहे हैं. ट्विटर पर 280 कैरेक्टर लिमिट है. कंपनी ने अब ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए इस लिमिट को बढ़ा दिया है.

सिर्फ ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को सुविधा

एलन मस्क ने यूजर्स को 10 हजार कैरेक्टर में ट्वीट करने की सुविधा दी है. लेकिन इसके लिए पैसे लगेंगे. 10 हजार कैरेक्टर में ट्वीट करने की सुविधा एलन मस्क ने सिर्फ ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को दी है. यही नहीं, लंबे ट्वीट के टेक्स्ट को अब बोल्ड और इटैलिक फॉर्मैट में एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा. ट्विटर ट्वीट किया कि हम ट्विटर पर लिखने और पढ़ने के अनुभव में सुधार कर रहे हैं.

Also Read: Twitter Name Change: लोगो की तरह अब ट्विटर का नाम भी बदल देंगे एलन मस्क?
ट्विटर मोनेटाइजेशन फीचर हुआ लॉन्च

10 हजार कैरेक्टर में ट्वीट की सुविधा देने के साथ ही एलन मस्क ने क्रिएटर्स कंटेंट मोनेटाइजेशन फीचर को भी लॉन्च किया है. कंटेंट मोनेटाइजेशन के तहत 12 महीने तक सिर्फ क्रिएटर्स की कमाई होगी और उसके बाद उन्हें एलन मस्क को कमाई में हिस्सेदारी देनी होगी. यूजर्स अपने कंटेंट के बदले अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकेंगे. ट्विटर का मोनेटाइजेशन प्रोग्राम फिलहाल अमेरिका के लिए लाइव हो गया है. भारत सहित अन्य देशों के लिए भी इसे जल्द ही जारी किया जाएगा. नया मोनेटाइजेशन फीचर 2021 में लॉन्च हुए ट्विटर के सुपर फॉलो प्रोग्राम जैसा ही है. एलन मस्क ने नये प्रोग्राम में टेक्स्ट फॉर्मैटिंग को अलग से जोड़ा है.

क्या हैं नये नियम?

ट्विटर के नियम के अनुसार, वर्तमान में क्रिएटर्स अपने कंटेंट के लिए 2.99 डॉलर (लगभग 244 रुपये), 4.99 डॉलर (लगभग 407 रुपये) और 9.99 डॉलर (लगभग 816 रुपये) की मासिक कीमतों पर सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. नियम के अनुसार, क्रिएटर्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, उनके पास 10,000 एक्टिव फॉलोअर्स होने चाहिए और मोनेटाइजेशन के लिए पिछले 30 दिनों में कम से कम 25 बार ट्वीट करना होगा. इसी साल फरवरी में ट्विटर ने अपने ब्लू सब्सक्राइबर्स को 4,000 कैरेक्टर में ट्वीट करने की सुविधा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >