Elon Musk ने Twitter को लेकर किया बड़ा ऐलान, यहां पढ़ें पूरी खबर

Elon Musk ने लम्बे समय तक Twitter के साथ चल रहे झमेले को खत्म करते हुए आख़िरकार ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया. अधिग्रहण के बाद Elon Musk ने कंपनी में कई तरह के बदलाव भी किये. Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करने की बात कही.

Elon Musk Twitter Update: एक लम्बे समय तक विवादों में रहने के बाद आखिरकार Elon Musk और Twitter के बीच फंसा हुआ डील पूरा हुआ. Twitter को खरीदने के बाद ही Elon Musk ने कंपनी के कई तरह के बदलाव भी किये कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने CEO Parag Agrawal को सबसे पहले काम से हटाया और उनकी जगह खुद CEO की कुर्सी संभाली. ट्विटर को खरीदने के बाद Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट कर कंपनी के तरफ से किये जाने वाले कुछ बदलावों की घोषणा की. घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि- कंपनी एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करने वाली है.

Content Moderation Council किस तरह करेगा काम

Twitter का अधिग्रहण करने के बाद Elon Musk ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक एक ट्वीट शेयर किये. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि- हम जल्द ही एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का निर्माण करेंगे और इस काउंसिल की जिम्मेदारी होगी की वह कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी सभी फैसले लेगी. इसके साथ ही कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल ही कंपनी के सभी पहलुओं पर नजर रखेगी. यह काउंसिल विभिन्न पखों पर गौर करेगी और निगरानी रखेगी इस काउंसिल की बैठक से पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पोस्ट होने वाले किसी भी कंटेंट को लेकर कंपनी कोई बड़ा फैसला नहीं लेगी और ना ही फर्जी खातों को बहाल किया जाएगा.

Also Read: एलन मस्क ने ट्विटर के साथ पूरी की डील, पराग अग्रवाल समेत कई अन्य टॉप लेवल अधिकारी निकाले गए
बैन किये गए अकाउंट्स की होगी समीक्षा

Elon Musk ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि- कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के गठन के बाद अधिग्रहण से पहले बंद किये गए अकाउंट्स की समीक्षा की जाएगी. काउंसिल के द्वारा फैसला लिए जाने के बाद ही बैन्ड अकाउंट्स की बहाली करेगी. Elon Musk ने आगे बताते हुए कहा कि फिलहाल ट्विटर ने अभी अपनी कंटेंट मॉडरेशन नीति में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन, जल्द ही इनमें बड़ा बदलाव किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >