Elon Musk ट्विटर पर करने लगे PM Modi को फॉलो, क्या Tesla भारत आ रही है?

ट्विटर पर उन्हें 87.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अब इस लिस्ट में ट्विटर के मालिक एलन मस्क का नाम भी जुड़ गया है.

Elon Musk PM Narendra Modi News: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) और टेस्ला (Tesla) कार कंपनी के मालिक उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा खबरों में बने रहते हैं. ताजा खबर यह है कि एलन मस्क ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है. अब मस्क द्वारा ट्विटर पर पीएम मोदी को फॉलो करने पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नेताओं में से एक हैं. ट्विटर पर उन्हें 87.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अब इस लिस्ट में ट्विटर के मालिक एलन मस्क का नाम भी जुड़ गया है. एलन मस्क ने जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है, यूजर्स अपने-अपने तरीके से तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि मस्क भारत में जल्द नयी फैक्ट्री खोल सकते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट कर यह जानना चाहा है कि क्या टेस्ला भारत आ रही है?

आपको बता दें कि भारत ने टेस्ला के सामने यह शर्त रख दी है कि अगर वह भारत में अपनी गाड़ियां बनाएगी, तभी उसे भारत में गाड़ियाें को बेचने की अनुमति मिलेगी. ऐसे में बीच में ऐसी चर्चा थी कि टेस्ला भारत के बजाय चीन में अपनी कार मैन्युफैक्चरिंग युनिट स्थापित कर सकती है. लेकिन अब जब टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है, तो ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि ऐसा संभव है कि दोनों के बीच कोई सहमति बनी हो और अब शायद टेस्ला की कार भारत आ सकती है.

Also Read: Twitter के ज्यादातर यूजर्स का Blue Tick बरकरार, बदल गया LOGO

ट्विटर पर लगभग 450 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. वहीं, 133 मिलियन यूजर्स एलन मस्क को फॉलो कर रहे हैं यानी लगभग टोटल एक्टिव यूजर्स में से 30 प्रतिशत लोग ट्विटर के मालिक को फॉलो कर रहे हैं. एलन मस्क ने अक्टूबर, 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था, तब इनके पास 110 मिलियन यूजर्स थे और यह बराक ओबामा एंड जस्टिन बीबर के बाद तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले शख्स थे. हालांकि सिर्फ पांच महीने के दौरान इनके फॉलोअर्स बढ़कर 133 मिलियन से ज्यादा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >