Elon Musk अब बढ़ाएंगे ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट? देखें कहां से आया आइडिया

Elon Musk On Tweet Character Limit एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क को सलाह दी कि ट्विटर पर ट्वीट की 280 कैरेक्टर की लिमिट बेकार है और इसे बढ़ाकर 420 कैरेक्टर कर देना चाहिए. इस पर मस्क ने कहा, अच्छा विचार है.

Elon Musk Twitter Tweet Character Limit: दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर इशारा किया है. दरअसल, हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क को सलाह दी कि ट्विटर पर ट्वीट की 280 कैरेक्टर की लिमिट बेकार है और इसे बढ़ाकर 420 कैरेक्टर कर देना चाहिए.

इस पर मस्क ने कहा, अच्छा विचार है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में ट्विटर पर ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट 140 थी, जिसे सितंबर 2017 में बढ़ाकर 280 कैरेक्टर किया गया था.

Also Read: Twitter तो खरीद लिया, अब अपना Smartphone बनाएंगे Elon Musk?

नये-नये फैसले ले रहे मस्क

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेस टूरिज्म कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से वह माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को लेकर नये-नये फैसले ले रहे हैं.

कभी वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पेड सब्सक्रिप्शन पेश करने की बात करते हैं, तो कभी इस मंच पर बैन सेलिब्रिटीज का अकाउंट फिर से बहाल करने को लेकर पोल कराते हैं. जो भी हो, अपनी इन्हीं अतरंगी कोशिशों से वह खबरों में बने रहते हैं.

Also Read: Twitter प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फीचर को दोबारा लाने की तैयारी पूरी, Elon Musk ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >