क्या आपको पता है KTM का पूरा नाम और मतलब? जिनके पास है वो भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

सड़कों पर KTM का टशन तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपको इसका पूरा नाम और मतलब पता है? कई लोग, जिनके पास इस कंपनी की बाइक है, इसका सही नाम बोलने में भी हिचकिचा जाते हैं. आइए जानते हैं KTM के बारे में कुछ रोचक बातें.

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें होती हैं जो हर दिन हमारी नजर में तो आते हैं लेकिन इनके बारे में हमें पता ही नहीं होता. वो इतनी नॉर्मल लगती हैं कि उनसे जुड़े बेसिक सवाल दिमाग में आते ही नहीं. फिर जब कोई अचानक उस चीज के बारे में पूछ ले, तो लगता है- अरे, ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही दिलचस्प सवाल लेकर आए हैं. देखते हैं आपको इसके बारे में पता है या नहीं.

KTM का पूरा नाम क्या है?

बाइक चलाने का शौक किसे नहीं होता. लड़के तो बाइक के दीवाने होते ही हैं, लेकिन आजकल लड़कियां भी सड़क पर शानदार तरीके से बाइक चलाते हुए नजर आती हैं. अगर आप बाइक चलाते हैं या फिर बाइक के शौकीन हैं तो KTM का नाम जरूर सुना होगा. हो सकता है आप इसी कंपनी की बाइक यूज भी करते हों. नहीं भी करते होंगे तो सड़कों पर इस कंपनी की बाइक देखें ही होंगे.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि KTM का पूरा नाम क्या है? ज्यादातर लोगों को इसका जवाब नहीं पता होगा. दरअसल, KTM का पूरा नाम क्राफ्टफार्ट्सॉयगे ट्रंकेनपोल्ज मैटिगहोफेन (Kraftfahrzeuge Trunkenpolz Mattighofen) है. इसका अंग्रेजी में मतलब होता है ‘मोटर व्हीकल’. आसान भाषा में समझें तो यह ऑस्ट्रिया की एक कंपनी है जो स्पोर्ट्स कार और मोटरसाइकिल बनाती है.

KTM की कहानी

हर बड़ी कंपनी की तरह KTM की भी अपनी दिलचस्प कहानी है. KTM की शुरुआत साल 1934 में ऑस्ट्रिया के मैटिगहोफेन (Mattighofen) शहर में जोहान हंस ट्रंकेनपोल्ज (Johann Hans Trunkenpolz) ने की थी. शुरुआत में ये बस गाड़ियों की रिपेयर और फिटिंग का छोटा सा काम था. फिर साल 1954 में बिजनेसमैन एर्न्स्ट क्रोनराइफ (Ernst Kronreif) ने कंपनी में पैसा लगाया, जिसके बाद कंपनी का नाम बदलकर Kronreif Trunkenpolz Mattighofen यानी KTM पड़ गया.

यह भी पढ़ें: ये 5 स्कूटर्स हैं डेली राइड के लिए परफेक्ट और वैल्यू फॉर मनी, Honda और TVS भी हैं लिस्ट में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >