Whatsapp ने भारत में पेश किये शानदार Diwali Stickers, जानिए डाउनलोड और शेयर करने का तरीका

Whatsapp ने मजेदार और रंगीन Diwali Sticker पेश किये हैं. इन स्टिकर्स को आप आसानी से व्हाट्सऐप के चैट बॉक्स में पा सकते हैं. आइए जानें डाउनलोड और शेयर का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

Whatsapp Diwali Stickers: दिवाली (Diwali 2022) के त्योहार पर हर ओर उत्सव का उल्लास है. त्योहारों के लिए शुभकामनाएं (Happy Diwali Wishes) सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ली और दी जा रहीं हैं. ऐसे में इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने भी रोशनी के त्योहार दिवाली को और मजेदार बनाने के लिए स्पेशल दिवाली स्टिकर्स लॉन्च किये हैं. आप उन्हें अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप के चैट बॉक्स में पाएं स्टिकर्स

आप इन स्टिकर्स को आसानी से व्हाट्सऐप के चैट बॉक्स में पा सकते हैं और दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों रिश्तेदारों और ऑफिस कलीग्स को सेंड कर सकते हैं. इन नये स्टिकर्स को ग्रुप या पर्सनल मैसेज में दिवाली के अवसर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानें व्हाट्सऐप के नये दिवाली स्पेशल स्टिकर्स डाउनलोड और शेयर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

Also Read: WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
WhatsApp​ पर दिवाली स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप ओपन करें

  • कोई भी चैट बॉक्स खोलें

  • यहां आपको बाएं कोने में एक हैप्पी इमोटिकॉन दिखेगा

  • विंडो ओपन होने पर स्क्रीन के नीचे बीच में स्टिकर आइकॉन क्लिक करना है

  • अब आपको एक सर्कल में + चिह्न नजर आयेगा, उस पर टैप करें

  • आपको वे सभी स्टिकर्स नजर आयेंगे, जो प्लैटफॉर्म पर मौजूद हैं. यहां ‘हैप्पी दिवाली’ स्टिकर पैक भी दिखेगा, जो डाउनलोड करने के लिए तैयार है

  • अब स्टिकर के ठीक समानांतर रखे गए तीर पर क्लिक करके स्टिकर डाउनलोड करें

  • एक बार स्टिकर डाउनलोड हो जाने के बाद, वे माई स्टिकर्स ऑप्शन में दिखाई देने लगेंगे.

नये दिवाली स्टिकर्स शेयर करने का तरीका

  • अपना व्हाट्सऐप ओपन करें

  • अपने पसंद की चैट बॉक्स खोलें

  • टाइपिंग बार में आपको बायें कोने पर एक स्माइली दिखेगी, उसपर टैप करें

  • यहा एक विंडो खुलेगी, जो आपके हाल ही में उपयोग किये इमोटिकॉन्स दिखाएगी

  • इस विंडो के नीचे तीन आइकॉन दिखेंगे- इमोटिकॉन, जिफ और स्टिकर. यहां स्टिकर पर टैप करें

  • आपको आपके सबसे पसंदीदा स्टिकर के बाद एक दिवाली स्टिकर बार दिखेगा

  • यहां आप उस स्टिकर को चुन सकते हैं, जिसे आप अपने उपयोग करना चाहते हैं.

Also Read: WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >