Mercedesमर्सिडीज बेंज इंडिया ने बुधवार को कहा कि फेस्टिवल सीजन की मांग के बीच इसे सप्लाई चेन की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह ग्राहकों को अधिक से अधिक कारों की आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है.
कंपनी ने कहा कि इस साल सितंबर तक उसने 12,768 कारें बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े से 11 प्रतिशत ज्यादा है.
सप्लाई चेन की चुनौतियांमर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने यहां कहा, “हमने सोचा कि सबसे खराब स्थिति को हम छोड़ आए हैं लेकिन सप्लाई चेन की चुनौतियां जारी हैं. अब भी कुछ पार्ट्स का संकट बना हुआ है.’’
जीएलए, जीएलसी और जीएलएस की सप्लाई प्रभावित हुईउन्होंने कहा कि इन जोखिमों से कंपनी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में जीएलए, जीएलसी और जीएलएस ज्यादा प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा, “कलपुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति के मामले में अब भी चुनौतियां आ रही हैं. इस कारण मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है.”
Also Read: Festival Car Loan Offer: फेस्टिवल सीजन में SBI की सौगात, कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ, जानें पूरी डिटेल