Metaverse में परफॉर्म करके Daler Mehndi ने रचा इतिहास, बने ऐसा करनेवाले पहले भारतीय गायक

Metaverse में Daler Mehndi ने नमो-नमो, इंडिया-इंडिया और जागो इंडिया जैसे अपने एवरग्रीन हिट्स पर परफॉर्म किया. दलेर मेहंदी मेटावर्स में इवेंट करने वाले पहले भारतीय गायक बन गए हैं.

Daler Mehndi in Metaverse: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने मेटावर्स में परफॉर्म करके इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दलेर मेहंदी ने यह परफॉर्मेंस दी है. इससे पहले जस्टिन बीबर और ट्रैविस स्कॉट जैसी इंटरनेशनल हस्तियां मेटावर्स में परफॉर्म कर चुकी हैं.

2 करोड़ लोग बने इसके गवाह

दलेर मेहंदी ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी, मगर 15 लाख लोग जब एक साथ आये, तो सर्वर क्रैश हो गया. लेकिन दोबारा जब सर्वर लौटा, तो दलेर मेहंदी ने परफॉर्म किया और 2 करोड़ लोग इसके साक्षी बने. दलेर मेहंदी ने वीडियो शेयर करके अपने सभी फैंस को धन्यवाद दिया और सर्वर क्रैश होने पर माफी भी मांगी.

वर्चुअल वर्ल्ड का बढ़ रहा क्रेज

आधुनिक दुनिया के में मेटावर्स का ट्रेंड हाल ही में शामिल हुआ है और दलेर मेहंदी को मेटावर्स में परफॉर्म करते देखना हर भारतीय के लिए गर्व की बात रही. वर्चुअल वर्ल्ड के बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए भारतीय गायक दलेर मेहंदी ने मेटावर्स में अपना प्रोग्राम किया है. दलेर मेहंदी मेटावर्स में इवेंट करने वाले पहले भारतीय गायक बन गए हैं.

Also Read: Metaverse Marriage: भारत की पहली मेटावर्स शादी कब, कैसे और कहां होगी? जानिए भारत का अपना मेटावर्स

भारत का पहला मेटावर्स कंसर्ट रिपब्लिक डे के मौके पर ऑर्गनाइज किया गया था. दलेर मेहंदी ने 17 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये बताया था कि वे 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेटावर्स में परफॉर्म करेंगे. इसे लेकर उन्होंने पोस्टर भी शेयर किया था. इसमें दिखाया गया था कि परफॉर्मेंस Party Nite में होगी, जिसे भारत का अपना मेटावर्स कहा जा रहा है. यहां यूजर्स अवतार बना सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और NFTs कमा सकते हैं. मेटावर्स की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार, Party Nite एक ‘डिजिटल पैरलल यूनिवर्स’ है, जो ब्लॉकचेन से चलता है.

दलेर मेहंदी ने किया एवरग्रीन हिट्स पर परफॉर्म

आधुनिक दुनिया को हर रोज बेहतर बना रही तकनीक में लगातार नये शब्द शामिल होते जा रहे हैं. इन्हीं में एक मेटावर्स भी है. दलेर मेहंदी ने मेटावर्स में नमो-नमो, इंडिया-इंडिया और जागो इंडिया जैसे अपने एवरग्रीन हिट्स पर परफॉर्म किया. दलेर मेहंदी का कहना है कि वह खुद को लकी मानते हैं कि उन्हें भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला.

भारत में हो रहा मेटावर्स का विस्तार

आपको बताते चलें कि भारत में मेटावर्स का विस्तार होता जा रहा है. कई मेटावर्स स्टार्टअप देश में आ रहे हैं. भारत के बड़े म्यूजिक लेबल में से एक टी-सीरीज ने भी हंगामा टीवी के साथ मिलकर मेटावर्स में एंट्री का ऐलान कर दिया है. इससे पहले तमिलनाडु में एक जोड़े ने मेटावर्स में अपनी शादी का आयोजन किया. यहां दूल्हा और दुल्हन के अलावा मेहमान भी अवतार के रूप में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >