Coronavirus Effect: कंपनियों ने बदली रणनीति, Recruitment के लिए Virtual प्लेटफॉर्म पर जोर

Coronavirus Change Companies Recruitment Strategy: नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के चलते कंपनियां अब भर्ती के लिए रणनीति बदल रही हैं और आमने-सामने साक्षात्कार (face to face interview) की जगह स्वचालित प्रणालियों और वर्चुअल प्लेटफॉर्म (virtual platform) का सहारा ले रही हैं.

Coronavirus Change Companies Recruitment Strategy: नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के चलते कंपनियां अब भर्ती के लिए रणनीति बदल रही हैं और आमने-सामने साक्षात्कार (face to face interview) की जगह स्वचालित प्रणालियों और वर्चुअल प्लेटफॉर्म (virtual platform) का सहारा ले रही हैं.

कंपनियों ने कोरोना वायरस महामारी (coronavirus pandemic) के चलते दुनिया भर में बढ़ते स्वास्थ्य संकट को बहुत गंभीरता से लिया है और अपने कर्मचारियों की सेहत के बारे में चिंतित हैं. इसलिए कॉरपोरेट अपनी भर्ती रणनीति (recruitment strategy) को बदलकर वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर स्थानांतरित कर रहे हैं.

यही नहीं, कंपनियां भर्ती के लिए अब उम्मीदवारों के पिछले तीन महीनों के यात्रा ब्यौरे को भी खंगाल रही हैं. साथ ही उनका चिकित्सा इतिहास भी जांचा जा रहा है. मर्सर मेटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, घर से काम, आभासी बैठक प्लेटफाॅर्मों और दूसरे साधनों की मदद से बेहतर कार्य प्रबंधन किया जा सकता है. ऑनलाइन मूल्यांकन के इस्तेमाल से खासतौर से आईटी और तकनीकी भूमिकाओं के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया को बढ़ावा मिला है.

डेको ग्रुप इंडिया के कंट्री मैनेजर और एमडी मार्को वल्सेची ने कहा, प्रौद्योगिकी (technology) का लाभ उठाकर, वेब (web) और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing), स्काइप (skype) और व्हाट्सऐप (whatsapp) जैसे दूरसंचार अनुप्रयोगों का उपयोग करके हम भर्ती करने के लिए एक आधुनिक और सतर्क नजरिया बनाये रखने में सफल रहे हैं, जो इस अभूतपूर्व वक्त में जरूरी है. कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते दुनिया भर में 14,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >