Coca-Cola Smartphone: भारत में लॉन्च होने वाला है कोका-कोला का स्मार्टफोन, यहां जानें पूरी बात

Coca-Cola Smartphone – खबर है कि कोका-कोला कंपनी इस साल के मध्य तक देश में अपना स्मार्टफोन ला सकती है. वहीं, डिवाइस के लिए कोका-कोला के एक स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनी के साथ साझेदारी की भी खबरें हैं.

Coca-Cola Smartphone: कोका कोला (Coca-Cola) भारत में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. जी हां, आपने सही पढ़ा. सॉफ्ट ड्रिंक और बेवरेज सेक्टर की पॉपुलर मल्टीनैशनल कंपनी अपना स्मार्टफोन लानेवाली है. खबर है कि कोका-कोला कंपनी इस साल के मध्य तक देश में अपना स्मार्टफोन ला सकती है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि कंपनी महज एक हैंडसेट पेश करेगी या हमेशा के लिए एक मोबाइल ब्रांड लॉन्च करने जा रही है.

बिजनेस वेबसाइट ‘नाइन टू फाइव गूगल’ के अनुसार, कोका-कोला लोगो वाले लाल रंग के स्मार्टफोन की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद, कारोबारी दुनिया पर नजर रखनेवाले लोगों ने दावा किया कि कोका-कोला कंपनी एक स्मार्टफोन पेश करने जा रही है. वहीं, डिवाइस के लिए कोका-कोला के एक स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनी के साथ साझेदारी की भी खबरें हैं.

Also Read: ChatGPT क्या है? इसमें ऐसा क्या है कि हर जुबां पर है इसकी चर्चा?

Coca-Cola स्मार्टफोन क्या स्पेसिफिकेशंस होंगे?

सोशल मीडिया में अपकमिंग कोका-कोला ब्रांड के फोन की जो फोटो आयी है, उसमें स्मार्टफोन की बैक साइड दिख रही है. फोटो के अनुसार, स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है. फोन के राइट साइड किनारे पर वॉल्यूम कंट्रोल बटन नजर आ रहा है. कोका-कोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं है.

क्या पहले ऐसा हुआ है?

किसी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का स्मार्टफोन लाना आपको असामान्य लग सकता है. लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है जब किसी नॉन-स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर ने कोई स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है. स्मार्टफोन कंपनियां ऐसा पहले भी कर चुकी हैं. इसमें स्मार्टफोन कंपनियों ने पॉपुलर नामों के साथ साझेदारी की है. इनमें कुछ नामों की बात करें, तो OnePlus और Oppo अपने डिवाइसेज के Avengers Edition और McLaren Edition लाने के लिए साझेदारी कर चुकी हैं.

Also Read: Google की बढ़ गईं मुश्किलें, भारत के बाद अब अमेरिका में भी चलेगा मुकदमा, लेकिन यहां मामला अलग है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >