सबसे सस्ती महिंद्रा थार पर 18 महीने की वेटिंग, इस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने थार का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट सबसे सस्ता मॉडल है, जिसे कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था. इसके लिए मार्केट में बड़ी दीवानगी है. बता दें कि महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये तक जाती है.

Cheapest Mahindra Thar: महिंद्रा थार अपने लॉन्च के बाद से ही यह काफी डिमांड में रही है. यह देश की सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडर कारों में से एक है और कंपनी इसके RWD और 4WD मॉडल सेल करती है. इस एसयूवी में हार्ड टॉप और सॉफ्ट टॉप का ऑप्शन मिलता है. थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने थार का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट सबसे सस्ता मॉडल है, जिसे कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था. इसके लिए मार्केट में बड़ी दीवानगी है. बता दें कि महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये तक जाती है.

महिंद्रा ने जनवरी में लॉन्च की सबसे सस्ती थार

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सबसे सस्ती थार जनवरी 2023 में लॉन्च की. कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों के लिए नयी थार आरडब्ल्यूडी को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था, जो 9.99 लाख से शुरू होकर 13.49 लाख तक जाती है. कुछ समय पहले कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अब नयी महिंद्रा थार 2-व्हील ड्राइव की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये हो गई है. वैसे, महिंद्रा ने बेस डीजल मॉडल एएक्स (O) और एलएक्स पेट्रोल एटी वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

Also Read: निकहत जरीन को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की नयी थार, गोल्डेन गर्ल ने मर्सिडीज लेने का प्लान कर दिया ड्रॉप

महिंद्रा थार का इंजन और ट्रांसमिशन

नयी महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 117 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. कंपनी ने इस मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, डीजल ऑटोमैटिक थार के महंगे वाले 4X4 वेरिएंट में मिलता है. थार 2WD के पेट्रोल वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4WD वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है, जो काफी दमदार है, कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिये हैं.

Thar 4WD से दिखने में कितनी अलग है Thar 2WD ?

महिंद्रा थार के लुक्स की बात करें, तो इसके 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं. अंतर केवल 4-व्हील ड्राइव बैजिंग का है. 2023 महिंद्रा थार को कंपनी ने हार्ड टॉप ऑप्शन में ही पेश किया है. यहां स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डोर लॉक-अनलॉक के फीचर्स एसयूवी के सेंटर कंसोल पर मिलते हैं.

Also Read: Anand Mahindra Tweet : बच्चों के खेल वाले इस छोटे से वीडियो से आनंद महिंद्रा ने दे डाली बड़ी प्रेरणा

थार के किस मॉडल पर कितनी वेटिंग?

महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के पेट्रोल वेरिएंट पर जहां 3 महीने की वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को 16 से 18 महीने तक इंतजार करना होगा. 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट्स 3 महीने की वेटिंग के साथ रहे हैं. नये 2WD मॉडल के अलावा, महिंद्रा जल्द ही भारत में 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करेगी, जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी से होने वाला है, जिसे हाल ही में ऑटो शो में शोकेस किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >