Google के अंत की शुरुआत ChatGPT? खतरा भांपकर सुंदर पिचाई ने अपनी टीम को दिया यह ऑर्डर

ChatGPT एक चैटबॉट है, जिसे Open AI ने तैयार किया है. हफ्तेभर में इस चैटबॉट को करोड़ों यूजर्स मिल गए हैं और इसे लोग गूगल सर्च के बड़े प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देख रहे हैं. गूगल ने यह बात महसूस की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की मानें, ताे ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता देख गूगल ने ‘कोड रेड’ इश्यू किया है.

Google Search vs ChatGPT : दुनिया के सबसे पॉपुलर सर्च इंजन गूगल (Google Search) को पिछले दो-तीन हफ्तो में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, हाल ही में लॉन्च किये गए एक एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट ChatGPT को टेक इंडस्ट्री का अगला बड़ा प्लेयर माना जा रहा है. इसने गूगल (Google) की दुनिया में हलचल मचा दी है और यही वजह है कि अपनी बादशाहत पर मंडराता खतरा देख, गूगल मैनेजमेंट को ‘कोड रेड’ (Code Red) जारी करना पड़ा है.

ChatGPT से Google को क्या खतरा है?

दो दशक से भी ज्यादा समय से गूगल का सर्च इंजन दुनियाभर के लिए इंटरनेट के प्राइमरी गेटवे के तौर पर काम करता आ रहा है, लेकिन नये तरह की बॉट टेक्नोलॉजी से गूगल को पहली बार उसके सर्च बिजनेस के लिए बड़ा खतरा महसूस हो रहा है. टेक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि गूगल को इन चैट बॉट्स से आगे निकलने में संघर्ष करना पड़ सकता है. खास बात यह है कि ChatGPT यानी नया चैटबॉट गूगल की तरह यूजर को इंटरनेट से केवल लिंक उठाकर ही नहीं दे देता है, बल्कि यह आसान भाषा में जानकारियां भी देता है.

Also Read: Google For India 2022: सर्च अपडेट, डिजिटल पेमेंट और AI तकनीक… भारतीय यूजर्स के लिए क्या-क्या लाया गूगल?
Google CEO सुंदर पिचाई ने टीम को दिये निर्देश

ChatGPT एक चैटबॉट है, जिसे Open AI नाम की कंपनी ने तैयार किया है. हफ्तेभर में इस चैटबॉट को करोड़ों यूजर्स मिल गए हैं और इसे लोग गूगल सर्च के बड़े प्रतिद्वंद्वी के तौर पर भी देख रहे हैं. गूगल ने भी यह बात महसूस की है और न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें, ताे ChatGPT की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए गूगल ने ‘कोड रेड’ इश्यू किया है. गूगल-अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Google Alphabet CEO Sundar Pichai) ने अपनी टीम से अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI प्रोडक्ट्स पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं.

ChatGPT से निपटने की स्ट्रैटजी बना रही GOOGLE

Google की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc से खबर है कि वहां ChatGPT की वजह से हड़कंप मचा हुआ है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने Google AI स्ट्रैटेजी को लेकर कई मीटिंग्स की हैं, जिनका फोकस ChatGPT से निपटने के तरीके तलाशने पर रहा. इसका मतलब यह कि Google Search के सामने ChatGPT से जो खतरे संभावित हैं, उसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए. यही नहीं, रिपोर्ट यह भी बताती है कि Alphabet Inc का मैनेजमेंट इस बात को लेकर स्ट्रैटजी तैयार करने में जुटा है कि गूगल सर्च को चैट जीपीटी कितना नुकसान पहुंचा सकता है और इससे कैसे निपटा जा सकता है.

Also Read: Google For India : भारत की अर्थव्यवस्था को तकनीक का बूस्टर डोज देगा गूगल, सीईओ सुंदर पिचाई ने कही यह बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >