BYD की फ्लैश चार्जिंग का जलवा, सिर्फ 9 मिनट में 97% चार्ज हो रही EV, जानें कंपनी का 1,500kW सिस्टम कितना खास?

BYD ने चीन में 10,000 फ्लैश चार्जिंग स्टेशन पूरे कर लिए हैं. कंपनी का 1,500kW सिस्टम सही सिचुएशन में सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% और करीब 9 मिनट में 97% तक बैटरी चार्ज कर सकता है.

चीन की बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने चीन में 10,000 फ्लैश चार्जिंग स्टेशन बना लिए हैं. इसका 10,000वां चार्जिंग स्टेशन 28 अगस्त को शेनझेन (Shenzhen) में शुरू हुआ. BYD के अनुसार, उसके ये चार्जिंग स्टेशन अब चीन के कई शहरों में पहुंच चुके हैं. अब तक 18.3 लाख से ज्यादा लोग इन स्टेशनों का इस्तेमाल कर चुके हैं.

BYD की प्लानिंग आने वाले समय में इस नेटवर्क को और बड़ा करने की है. कंपनी का टारगेट 2026 के अंत तक चीन में फ्लैश चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाकर 20,000 करने का है. इसके अलावा BYD अपनी इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को दूसरे देशों में भी शुरू करने की तैयार कर रही है.

चीन में BYD फ्लैश चार्जिंग क्या है?

BYD का फ्लैश चार्जिंग सिस्टम 1,500 kW यानी 1.5 मेगावाट तक की पावर से कार को चार्ज कर सकता है. यह पावर नॉर्मल EV चार्जिंग स्टेशन के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसका मतलब है कि कार को चार्ज करने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लग सकता है.

यह सिस्टम BYD की नई सेकेंड जेनरेशन Blade Battery के साथ काम करता है. कंपनी के अनुसार, सही सिचुएशन में इस बैटरी वाली कार सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है. वहीं, 10% से 97% तक बैटरी चार्ज करने में करीब 9 मिनट लग सकते हैं.

ये भी पढ़ें: विदेशी Tesla Cybertruck पर चढ़ा देसी रंग, रंग-बिरंगे डिजाइन से सजी EV पर लिखा- 'देखो मगर प्यार से'

बर्फीली ठंड में भी फास्ट चार्जिंग का दावा

बहुत ज्यादा ठंड में इलेक्ट्रिक कार की फास्ट चार्जिंग थोड़ी धीमी पड़ सकती है. दरअसल, कम टेम्परेचर का असर बैटरी की केमिस्ट्री पर पड़ता है, जिससे चार्जिंग परफॉर्मेंस कम हो जाती है. हालांकि, BYD का कहना है कि उसका सिस्टम बेहद ठंडे मौसम में भी हाई चार्जिंग स्पीड बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है.

कंपनी के मुताबिक, -30°C टेम्परेचर में किए गए टेस्ट के दौरान स्टैंडर्ड कंडीशन की तुलना में चार्जिंग टाइम में सिर्फ करीब तीन मिनट का ही फर्क देखने को मिला.

BYD का चार्जिंग नेटवर्क दे रहा है दूसरी EVs को भी सपोर्ट

यह नेटवर्क अब तक 210 मिलियन kWh से ज्यादा बिजली डिलीवर कर चुका है. खास बात यह है कि इसके करीब एक-तिहाई यूजर्स BYD के अलावा दूसरी कंपनियों की इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाते हैं.

यानी यह नेटवर्क सिर्फ BYD मालिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को EV चार्जिंग की सुविधा देने के मकसद से तैयार किया गया है. हालांकि, किसी EV को कितनी तेजी से चार्ज किया जा सकेगा, यह उसकी बैटरी और चार्जिंग आर्किटेक्चर पर डिपेंड करता है.

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले डीलर यार्ड में दिखी Kia Sorento, 12.3-इंच स्क्रीन से लेकर पैनोरमिक सनरूफ तक दिखे ये फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >