Cheapest Recharge: 100 रुपये के खर्च पर साल भर करें मुफ्त में बातें, भरपूर डेटा भी मिलेगा

best prepaid plan - भारत संचार निगम लिमिटेड के जिस प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह एक सौ रुपये महीने के खर्च पर कई फायदे ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है.

BSNL Cheapest Plan: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के कई प्लान्स मार्केट में अब भी काफी सस्ते हैं. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कई स्पेशल प्लान्स उतार रखे हैं. अगर आपको भी सस्ते और ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान की तलाश है, तो हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको कम खर्च में ज्यादा फायदे मिलेंगे.

BSNL Annual Plan

भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के जिस प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह एक सौ रुपये महीने के खर्च पर कई फायदे ऑफर करता है. हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 1,199 रुपये वाले प्लान के बारे में. यह एक एन्युअल प्लान है. आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन से बेनिफिट्स दिये जा रहे हैं-

Also Read: BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगी सालभर से भी ज्यादा की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी
BSNL 1199 Plan Benefits

BSNL का 1199 रुपयेवाला प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है. इस तरह आप एक बार रिचार्ज कराने के बाद साल भर के टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं. महीने के हिसाब से खर्च जोड़ी जाए, तो यह 100 रुपये के आसपास पड़ेगा.

प्लान चुनते समय सतर्कता बरतें

गौर करनेवाली बात है कि बीएसएनएल की 5जी सर्विस अभी आयी नहीं है. देश के अधिकांश हिस्सों में यह अब भी 3जी और कहीं-कहीं 4जी के भरोसे चल रहा है. नेटवर्क पर कई बार कनेक्टिविटी की भी शिकायत रहती है. ऐसे में आपको अपना सिम एक्टिव रखना है और डेटा ज्यादा यूज नहीं करना है, तो यह प्लान आपके काम का हो सकता है. और सबसे जरूरी बात, बीएसएनएल के पैक्स अलग सर्कल्स में अलग होते हैं. ऐसे में अपने मतलब का प्लान चुनते और पेमेंट करते समय सतर्कता बरतें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >