BS6 Royal Enfield Bullet 350: महंगी हुई बुलेट, जानें नयी कीमत

BS6 Royal Enfield Bullet 350 Price: रॉयल एनफील्ड बुलेट (Royal Enfield Bullet) के बीएस6 एडिशन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है. यह बाइक स्टैंडर्ड (Standard) और एक्स (X) दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

BS6 Royal Enfield Bullet 350 Price: रॉयल एनफील्ड बुलेट (Royal Enfield Bullet) के बीएस6 एडिशन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है. यह बाइक स्टैंडर्ड (Standard) और एक्स (X) दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. ऑनलाइन लीक हुई कीमत के अनुसार, बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 1.28 लाख रुपये है. इस बाइक का एक्स वेरिएंट किक स्टार्ट और सेल्फ-स्टार्ट सिस्टम के साथ आता है. किक स्टार्ट वेरिएंट 1.22 लाख रुपये और सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपये है.

हालांकि बाइक की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.नयी बुलेट बाइक की तुलना BS4 वर्जन से करें, तो BS6 वर्जन पुराने वर्जन की तुलना में 6000 रुपये से 7000 रुपये तक महंगी है. कंपनी ने इस बाइक के लिए बुकिंग भी लेना शुरू कर दिया है. BS6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 10,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर आप यह बाइक बुक कर सकते हैं. बाइक की डिलीवरी कंपनी अगले हफ्ते तक शुरू हो जाएगी.

बीएस6 मॉडल में कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है और इसके एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है. बुलेट 350 और क्लासिक में एक जैसा ही इंजन है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसमें पावर भी एक जैसा होगा. जैसे- अगर बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर और 28 एनएम का टॉर्क मिलता है, तो बीएस6 क्लासिक 350 में 19.1 हॉर्स पावर और 28 एनएम का टॉर्क मिलेगा जो बीएस4 से थोड़ा कम रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >