BS6 Royal Enfield Bullet 350 भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

BS6 Royal Enfield Bullet 350 Launch, BS6 Royal Enfield Bullet 350 Price, BS6 Royal Enfield Bullet 350 Specifications: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने बीएस6 कम्प्लायंट बुलेट (BS6 Royal Enfield Bullet 350) लॉन्च कर दी है. नयी अपडेटेड बाइक तीन वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड (standard), इलेक्ट्रिक स्टार्ट (electric start) और टोन्ड डाउन (toned down) में आयी है. बीएस6 रॉयल एनफील्ड बुलेट की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये है.

BS6 Royal Enfield Bullet 350 Launch: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने बीएस6 कम्प्लायंट बुलेट (BS6 Royal Enfield Bullet 350) लॉन्च कर दी है.

नयी अपडेटेड बाइक तीन वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड (standard), इलेक्ट्रिक स्टार्ट (electric start) और टोन्ड डाउन (toned down) में आयी है. बीएस6 रॉयल एनफील्ड बुलेट की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये है.

बीएस4 मॉडल (Royal Enfield Bullet BS4) की तुलना में इसकी कीमत वेरिएंट के आधार पर 5 हजार से 6,800 रुपये तक बढ़ी है. बीएस6 बुलेट 350 (BS6 Bullet) के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.27 लाख रुपये है. यह दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध है.

बाइक का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट 1.37 लाख रुपये का है. इसमें कलर के तीन ऑप्शन हैं, जिनमें रॉयल ब्लू, जेट ब्लैक और रीगल रेड शामिल हैं. वहीं, 1.21 लाख रुपये कीमत वाले टोन्ड-डाउन वेरिएंट में दो कलर ऑप्शन- ऑनिक्स ब्लैक और बुलेट सिल्वर हैं.

BS6 Royal Enfield Bullet 350 में 346cc का 28Nm टॉर्क इंजन लगा है, जो 19.3PS की पावर और 28Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. नयी बाइक में फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी शामिल की गई है.

इस बाइक का वजन अपने BS4 मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम बढ़ गया है. इंजन अपग्रेड करने के अलावा बाइक में कोई और बड़ा बदलाव नहीं किया है.

BS6 Royal Enfield Bullet 350 के फ्रंट में 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 153mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. यह बाइक सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस भी है. इसके फ्रंट में 35mm टेलिस्कोपिक और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिये गए हैं.

फिलहाल देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन (coronavirus lockdown) लगा हुआ है. ऐसे में कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस बाइक की बिक्री और डिलीवरी शुरू करेगी. माना जा रहा है कि अप्रैल के आखिर या मई में बाइक की डिलीवरी शुरू हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >