Bikes Under Rs 1 Lakh: 1 लाख के बजट में 3 बाइक्स, मेंटेनेंस का खर्च भी कम

Bikes Under Rs 1 Lakh : भारतीय बाजार में मौजूद 1 लाख रुपये के अंदर आने वाली 3 दमदार बाइक्स के बारे में हम यहां जानेंगे. इनमें हीरो स्प्लेंडर प्लस, होंडा शाइन 100 और टीवीएस रेडिऑन शमिल हैं.

Bikes Under Rs 1 Lakh: आज के दौर में हर लोगों की चाहत होती है कि उनके पास एक अपना मोटरसाईकल हो. जिससे वे अपने काम को आसान बना सकें. हम सभी अक्सर कम कीमत वाली मोटरसाइकिल की तलाश में जुटे रहते है, जो हमें जीरो मेंटनेस के साथ एक अच्छी माइलेज भी दें. आज आप ऐसे ही तीन बाइक्स के बारे में जानेगें,जिसका मेन्टेन्स कॉस्ट भी कम और आपके बजट में भी है.

Hero Splendor Plus Price and Specifications

हीरो स्पेलेंडर प्लस पिछले कई वर्षों से अपने बेहतरीन परफॉरमेंस के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है. इस बाइक में एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है. जो इसे 5.9 kw का अधिकतम पावर देता है. ट्यूबलेस टायर के साथ आने वाली इस बाइक में 9.8 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है. इसकी टॉप स्पीड है 87 km/h. अगर आप बेफ्रिक होकर लॉन्ग राइड का एक्सपेरिएंस लेना चाहते हैं, तो आप इसकी 73 km/l के माइलेज को आजमा सकते हैं. 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे पत्थरीले रास्तों में में चलने में मददगार साबित होता है. I3S टेक्नोलॉजी से लैस है ये नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक मेंटेनेन्स की टेंशन दूर करते हुए इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस है 78,426 रुपये.

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड ने 3.37 लाख रुपये में लॉन्च की क्लासिक 650, जानें इसमें क्या है खास?

 Honda Shine 100 Price and Specifications

अपने कॉम्पेटिटर्स को देखते हुए होंडा ने लॉन्च कर दिया है, दमदार इंजन वाला होंडा शाइन 100. इसके मजबूत 98.98 cc के इंजन के साथ दिया गया है 4-स्पीड गियर बॉक्स ट्रांसमिशन. इस बाइक की अधिकतम 7.28 ‌Bhp इंजन 8.05 Nm का टार्क देता है. इसकी टॉप स्पीड है 85 km/h. 65 km/l के जबरदस्त माइलेज के साथ 9 लीटर का फ्यूल टैंक कैपेसिटी। शाइन 100 चार आकर्षक कलर वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. आपके शहर में ये बाइक लगभग 66, 784 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस के साथ मौजूद है.

TVS Radeon Price and Specifications

अगर आपने अभी तक TVs Radeon का नाम अभी तक नही सुना है, तो जान लीजिये इसके दमदार परफॉरमेंस के बारे में. इसमें दिया गया है 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ इंजन, जो इसे 6.03 kw का अधिकतम पावर देता है, और ये इंजन 8.7 Nm के टार्क प्रोड्यूस करता है. इसकी टॉप स्पीड है 90 km/h. ये बाइक 3 कलर वैरिएंट के साथ आती है. इसकी 180 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस उभर- खाभर रास्तों में बेहतर स्टेबिलिटी देता है. इस बाइक में दिया गया है रियल टाइम माइलेज मॉनिटरिंग और यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट के साथ फूल्ली डिजिटल डिस्प्ले. इसके दोनों टायर ट्यूब लेस है, जो पंचर होने के बाद भी लंबी दूरी को तय कर सकता है. 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ ये बाइक आपको देती है 62 km/l का माइलेज। इसकी एक्स शोरूम प्राइस है 59,880 रुपये.

यह भी पढ़ें: XTEC टेक्नोलॉजी से लैस Hero की 5 बाइक्स, 2 लाख से कम में बेहतरीन माइलेज और कम्फर्टेबल राइड एक्सपीरियंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >